Categories: धर्म

क्या आप जानते हैं? ब्रह्मा के आंसुओं से जन्मा ये फूल खोल देता है किस्मत के दरवाजे

क्या आप जानते हैं कि ब्रह्म कमल का फूल भगवान ब्रह्मा के आंसुओं से उत्पन्न हुआ था? जानिए क्यों इसे सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और कैसे यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भर देता है।

Published by Shraddha Pandey

हिंदू धर्म में फूलों का महत्व बेहद गहरा माना जाता है। हर फूल किसी न किसी देवी-देवता से जुड़ा हुआ है और उनका धार्मिक तथा आध्यात्मिक प्रभाव भी बताया गया है। इन्हीं में से एक है ब्रह्म कमल का फूल, जिसके बारे में एक अनोखी कथा प्रचलित है। कहा जाता है कि इसका जन्म सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा के आंसुओं से हुआ था।

जैव विविधता विशेषज्ञ चंदन सिंह ने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में बताया कि ब्रह्मकमल मुख्यतः उत्तराखंड या हिमालय जैसे क्षेत्रों में पाया जाता है। इस फूल को सनातन धर्म के सबसे पवित्र पौधों में गिना गया है। ग्रंथों में इसकी उत्पत्ति ब्रह्मा जी के आंसुओं से बताई गई है। यह फूल बेहद दुर्लभ माना गया है जो आसानी से नहीं खिलता। विशेषज्ञ बताते हैं कि इसके पौधे में कई वर्षों तक कोई फूल नहीं खिलता। स्थानीय मान्यताएं हैं कि अगर ये फूल किसी के आंगन में खिला है तो समझो उसके भाग्य खुल गए।

Ganesh chaturthi 2025: 26 या 27 अगस्त कब है गणेश चतुर्थी? यहाँ दूर करें अपनी उलझन, जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त!

ऐसे हुई थी इस फूल की रचना

Related Post

कथा के अनुसार, जब भगवान ब्रह्मा ने पहली बार संसार की रचना की, तो वे भावुक होकर रो पड़े। उनके आंसुओं की बूंदें भूमि पर गिरीं और वहीं से एक सुंदर और अद्भुत ब्रह्मकमल का फूल प्रकट हुआ। तभी से इसे को पवित्रता, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाने लगा। ऐसा माना जाता है कि जहां ये फूल खिलता है, वहां धन-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। यही कारण है कि इसे ‘भाग्य का द्वार खोलने वाला फूल’ कहा जाता है।

इस मूलांक की लड़कियों को मिलता है मनपसंद जीवनसाथी,ससुराल मे चलता है इनका दबदबा,पति से मिलता है प्यार और सम्मान

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey
Tags: latest news

Recent Posts

Ram Rahim: पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को झटका नहीं, राहत! हाई कोर्ट ने बदल दिया फैसला; जानें क्या था मामला?

Chhatrapati Murder Case: राम रहीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, पंजाब…

March 7, 2026