Categories: धर्म

Bhai Dooj 2025: 22 या 23 अक्टूबर; कब है भाई दूज? नोट कर लें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj 2025 Date: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है. इस दिन बहने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ्य रहने की कामना करती हैं. पर इस साल भाईदूज की तारीख को लेकर काफी कंफ्यूजन है कि ये त्योहार इस बार 22 या 23 अक्टूबर कब मनाया जाएगा?

Published by Shivi Bajpai

Bhai Dooj 2025 Kab Hai: हिंदू धर्म में भाई दूज के पर्व का खास महत्व बताया जाता है. दीपावली के  एक दिन बाद मनाया जाने वाला त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, समर्पण और खूबसूरत रिश्ते को बरकरार रखने का प्रतीक माना जाता है. इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं. इस दिन बहन भाई की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. बदले में भाई बहन को उपहार देते हैं. तो आइए जानते हैं कि इस साल ये त्योहार कौन-सी तारीख को मनाया जाएगा और इसका क्या महत्व है?

भाई दूज 2025 की सही तारीख और शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाई दूज का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा. वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर की रात 8 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर की रात 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगी. वहीं इस दिन भाई दूज मनाने या भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. इसका मतलब है कि इस साल बहनों को भाई को तिलक करने के लिए लगभग 2 घंटे 15 मिनट का टाइम मिलेगा. 

Related Post

Diwali 2025: दिवाली पर क्यों होती है भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा, जानें इसका महत्व

भाई दूज से जुड़ी पौराणिक कथा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्यदेव की पुत्री यमुना अपने भाई यमराज को बहुत प्यार करती थी. वे अक्सर उन्हें अपने घर भोजन के लिए बुलाती थीं, लेकिन यमराज अपने कामों में व्यस्त रहने की वजह से आ नहीं पाते थे. एक दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर आए तो यमुना ने उनका आदर-सत्कार किया, माथे पर तिलक लगाया और स्वादिष्ट भोजन कराया. फिर यमुना ने कहा कि जो बहन इस दिन अपने भाई को तिलक करती है उसकी कभी अकाल मृत्यु नहीं हो सकती है और भाई की उम्र लंबी होती है. यमराज ने उन्हें वरदान दिया और फिर इस तरह से भाई दूज के पर्व की परंपरा शुरू हो गई.

Diwali 2025: दिवाली से पहले अगर आपको दिख रहे हैं ये सपने, तो आप पर प्रसन्न होने वाली हैं माता लक्ष्मी

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai

Recent Posts

Amethi Road Accident: अमेठी में भीषण सड़क हादसा, डंपर-बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

Amethi Road Accident: अमेठी में तेज रफ्तार डंपर और बाइक की टक्कर में एक युवक…

April 20, 2026

Mathura News : 25 साल बाद बनी 3 किमी सड़क, 24 घंटे में उखड़ी; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Mathura News : मथुरा के राया ब्लॉक के ग्राम केहरी घड़ी बंबे से सहसु नगला…

April 20, 2026

Jabalpur Accident: शादी की खुशियां मातम में बदली, कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत

Jabalpur Accident: जबलपुर के टेमर भीटा में बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकले रवि पटेल…

April 20, 2026

Jabalpur Central Jail Death: कैसे हुई बंदी की मौत? जबलपुर जेल में मचा हड़कंप, जांच शुरू

Jabalpur Central Jail Death: सुभाषचंद्र केंद्रीय जेल में सोमवार सुबह एक बंदी द्वारा फांसी लगा…

April 20, 2026