Categories: धर्म

Adhik Maas 2026 कब लगेगा? जानें अधिकमास का रहस्य और धार्मिक महत्व

Adhik Maas 2026: हिंदू धर्म में अधिकमास को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. साल 2026 में अधिक मास कब से लगेगा, क्यों लगता है अधिकमास जानें इसका धार्मिक महत्व.

Published by Tavishi Kalra

Adhik Maas 2026: अधिक मास का अर्थ होता है एक अधिक महीना. यह चंद्र वर्ष का अक अतिरिक्त भाग है. जो हर तीन साल के बाद आता है. यानि 32 माहीने, 16 दिन और 8 घटी के अंतर से आता है. इसका अर्थ सूर्य वर्ष और चंद्र वर्ष के बीच अंतर का संतुलन बनाने के लिए होता है.

अधिक मास का महत्‍व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य सभी बारह राशियों के भ्रमण करता है तो उस समय को सौरवर्ष कहा जाता है. यह 365 दिन, 6 घंटे की अवधि का होता है. चंद्र एक वर्ष में 12 बार प्रत्येक राशि का भ्रमण करते हैं. यह चांद्र वर्ष कहलाता है. यह वर्ष 354 दिन और लगभग 9 घंटे का माना जाता है. ऐसे में सूर्य और चंद्रमा के वर्ष का समीकरण ठीक करने के लिए अधिक मास का जन्म हुआ. यानी जिस महीने सूर्य संक्रांति नहीं होती, उसे अधिक मास कहा जाता है.

अधिकमास को मलमाल भी कहा जाता है. साल में कुल 365 दिन होते हैं, चंद्र वर्ष में लाभगग 354 दिन होते हैं. यह 11 दिनों का अंतर मलमास या अधिकमास कहलाता है. इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है.

Related Post

अधिकमास में धार्मिक अनुष्ठानों और दान पुण्य का विशेष महत्व होता है. इस माह में भगवान विष्णु जी की पूजा अर्चना की जाती है. साथ ही अधिक मास में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. मान्‍यता है कि इस मास में जो भगवान विष्णु का पूजन करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

साल 2026 में अधिक मास कब?

साल 2026 में अधिकमास 17 मई, रविवार से शुरू होकर 15 जून, सोमवार तक रहेगा, जो कि ज्येष्ठ महीने के दौरान आएगा और इस वजह से उस साल 12 की जगह 13 महीने होंगे, यह माह भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दौरान दान-पुण्य, जप-तप, व्रत रखना शुभ माना जाता है.  यह माह ज्येष्ठ माह का अधिक मास होगा.

Rajyoga 2026: 1 जनवरी 2026 को बनेंगे 3 दुर्लभ राजयोग, शुक्रादित्य योग के साथ इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

ISRO vs DRDO: ईसीई इंजीनियरों के लिए कौन सा करियर बेहतर? जानिए किसमें है ज्यादा स्कोप

ISRO vs DRDO: ECE इंजीनियरों के लिए ISRO और DRDO दोनों ही शानदार करियर विकल्प…

March 23, 2026

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च से बदलेगा चंद्रमा का राशि स्थान, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च 2026 की सुबह चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च…

March 23, 2026

IPL 2019 Final: 1 गेंद, 2 रन… और खत्म हो गया मैच! ऐसा फाइनल पहले कभी नहीं देखा

lasith malinga last ball: मुंबई इंडियंस 'MI' और चेन्नई सुपर किंग्स 'CSK' के बीच यह…

March 23, 2026

गोवा से छोटा लेकिन कमाई के मामले में ये देश मचा रहा तहलका, हर इंसान की आमदनी कर देती दंग

Singapore Facts: दुनिया में कई ऐसे देश है जो काफी अमीर है लेकिन आज जो…

March 23, 2026

IPL 2026: आकाश दीप के बाद, KKR का नया दांव; विदर्भ के इस लेफ्ट-आर्म गेंदबाज़ को मिला मौका

Kolkata Knight Riders: IPL 2022 की नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदे जाने के…

March 23, 2026