Aaj Ka Rashifal (1 April 2026): आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है. तिथि परिवर्तन के साथ ऊर्जा में बदलाव महसूस होगा, जो आपके विचारों, फैसलों और कार्यों को प्रभावित कर सकता है. नक्षत्र और योग के बदलाव से दिनभर परिस्थितियां बदलती रहेंगी, इसलिए संयम और सजगता बनाए रखना जरूरी है.
ग्रहों की चाल भी आज कई बड़े संकेत दे रही है. कुछ राशियों के लिए ये समय प्रगति और नए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ के लिए आत्मचिंतन और सावधानी का संकेत है. सही फैसला लेने के लिए धैर्य और विवेक दोनों जरूरी रहेंगे. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के हाल-
मेष राशि
आज आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नए अवसर सामने आएंगे और मित्रों का सहयोग भी मिलेगा. भावनात्मक निर्णय लेने से बचें और सोच-समझकर आगे बढ़ें. प्रेम जीवन में खुशी बनी रहेगी.
उपाय: विष्णु भगवान की पूजा करें, फलों का दान करें.
वृषभ राशि
मानसिक शांति और रचनात्मकता बनी रहेगी. नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, लेकिन संपत्ति को लेकर विवाद से बचें.
उपाय: गाय को हरी सब्जी खिलाएं.
मिथुन राशि
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर मिल सकते हैं. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य, खासकर खानपान पर ध्यान दें. प्रेम संबंधों में संयम रखें.
उपाय: अनाज का दान करें.
कर्क राशि
आपके प्रयासों में आज तेजी आएगी, हालांकि परिणाम धीरे-धीरे मिलेंगे. आज आपके यात्रा के योग बन रहे हैं. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें.
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें.
सिंह राशि
आर्थिक मामलों में सुधार होगा. वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. खानपान पर ध्यान देना जरूरी है.
उपाय: उड़द का दान करें.
कन्या राशि
आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे. छात्रों के लिए समय अनुकूल है. आज आपके रिश्तों में काफी हद तक मधुरता आएगी.
उपाय: विष्णु भगवान को लाल वस्त्र अर्पित करें.
तुला राशि
तुला राशि वालों का आज खर्च बढ़ सकता है, लेकिन भाग्य का साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होगी. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी. मित्रों का सहयोग लाभदायक रहेगा.
उपाय: हनुमान जी की आराधना करें.
धनु राशि
कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. साथ ही आज आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखें, वरना आपको दिक्कत हो सकती है.
उपाय: धार्मिक पुस्तकों का दान करें.
मकर राशि
मकर राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा और नए अवसर मिलेंगे. स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहेंय रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.
उपाय: चने की दाल का दान करें.
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वालों पर आज काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी. विद्यार्थियों को समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा.
उपाय: विष्णु भगवान की पूजा करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज साझेदारी में लाभ मिलेगा और नए अवसर मिल सकते हैं. वाहन या नई चीज खरीदने का योग है. आज क्रोध से बचें.
उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें.
डिस्क्लेमर
यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है और केवल जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.