Udaipur Floods: उदयपुर में बारिश का कहर, आहड़ नदी उफान पर, लोग छतों पर फंसे

उदयपुर में मूसलाधार बारिश से कॉलोनियों में पानी भरा, नदी के बीच फंसे युवक को 8 घंटे बाद आर्मी ने निकाला।

Published by Mohammad Nematullah

सतीश की रिपोर्ट, Udaipur Floods: उदयपुर जिले में शनिवार सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। गोगुंदा और मदार क्षेत्र में सुबह 8 बजे से तीन घंटे में ही चार-चार इंच बारिश दर्ज की गई। इसके चलते मदार के दोनों तालाबों पर जोरदार चादर चली और आसपास के गांवों का शहर से सीधा संपर्क कट गया। बेदला और आयड़ नदी में तेज उफान से हालात बिगड़ते गए। आयड़ नदी में हिरणमगरी से आकाशवाणी कॉलोनी के पास एक युवक बह गया। SDRF और आर्मी की टीम ने करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। युवक अपने साथियों के साथ नदी के बीच मे मछलियां पकड़ने गया था, तभी बहाव ज्यादा बढ़ गया और वही फंस गया। युवक को निकालने के लिए 7 घंटे से ज्यादा वक्त तक कलेक्टर नमित मेहता, एसपी योगेश गोयल और विधायक फूलसिंह मीणा मौके पर डटे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद युवक बाहर निकाला गया। युवक एमबी अस्पताल ले जाया है।

भारी बारिश से लोग परेशान

वहीं लगातार बारिश और आयड़ में ओवरफ्लो आवक से शहर के आलू फैक्ट्री क्षेत्र के पास करजाली कॉम्पलैक्स में बने कई मकान एक-एक मंजिल तक डूब गए। इन मकानों में फंसे लोग छतों पर चढ़कर अपनी जान बचाने में सफल रहे। SDRF की टीम ने इस दौरान कई लोगों को घरों से बाहर निकाला।वही, शहर के साइफन चौराहे पर जैन मंदिर के आसपास जलभराव से सड़कें तालाब जैसी हो गईं और कई वाहन पानी में डूब गए। ओगणा क्षेत्र में ईंट भट्टे पर काम करने वाला एक परिवार नदी के तेज बहाव में फंस गया, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया। तेज बारिश से उदयसागर झील का जलस्तर 24 फीट तक पहुंच गया। जलसंसाधन विभाग ने आनन-फानन में उदयसागर के गेट 5-5 फीट से ज्यादा खोल दिए, लेकिन कैचमेंट से भारी पानी आने से झील खतरे के निशान से नीचे नहीं आ सकी। मोरवानिया नदी से आवक तेज होने पर बड़ी तालाब छलक गई और इसका पानी फतहसागर में पहुंचा। इसी तरह मानसी वाकल बांध के तीन गेट भी खोले गए, जिससे पानी गुजरात की ओर बह गया। सीसारमा नदी 12 फीट पर बह रही है।

Aaj ka mausam: बारिश से मिलेगी राहत या मौसम फिर से बरपाएगा कहर? जानिए अपने शहर का हाल

Related Post

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद उदयसागर से समय पर निकासी नहीं बढ़ाने पर जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई। रात और सुबह कैचमेंट में भारी बारिश के बाद आयड़ नदी में उफान आया तो विभाग ने हड़बड़ी में गेट तीन-तीन फीट से बढ़ाकर पांच-पांच फीट खोल दिए। इसके बावजूद पानी का स्तर बढ़ता रहा। हालांकि, दोपहर बाद बारिश थम गई, जिससे स्थिति विकट होने से टल गई, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। बारिश और जलनिकासी की कमी से शहर के साइफन-फतहपुरा मुख्य मार्ग समेत कई जगह पानी भर गया। बेदला नदी का जलस्तर बढ़ने से बड़गांव मोक्षधाम और आसपास की कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। साइफन-बेदला मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। लगातार बढ़ती समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर नमित मेहता, यूडीए आयुक्त राहुल जैन और निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने मौके का दौरा किया। कलेक्टर ने यूडीए को स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए और घरों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के निर्देश दिए।

Bihar Bidi Controversy: बिहार-बीड़ी विवाद में कूदे खान सर, दे डाला 99 रुपए का ऑफर

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah
Tags: udaipur

Recent Posts

Bappi Lahiri House Photos: सोने से सजा घर! 1000+ गणेश मूर्तियां; अंदर की झलक कर देगी हैरान

Bappi Lahiri house price : 1983 में खरीदा गया यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं,…

March 28, 2026

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026