Self Immolation case: जोधपुर की लेक्चरर ने खुद को आग लगाई, सुसाइड नोट में दहेज उत्पीड़न का आरोप

Jodhpur Crime News: व्याख्याता मां पति और ससुराल वालों पर प्रताड़नाओं के आरोप लगाया गया है, पेट्रोल की दुर्गंध वाला केन भी मौके पर मिला

Published by

जोधपुर से ललित परिहार की रिपोर्ट, Jodhpur News: जोधपुर जिले के डांगियावास थाना क्षेत्र की सरनाडा की ढाणी स्थित मकान में पेट्रोल उड़ेलकर तीन साल की पुत्री के साथ आत्मदाह करने वाली स्कूल व्याख्याता के मामले में पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। उसके पिता का आरोप है कि गंभीर झुलसी हालत में महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती होने के दौरान भी व्याख्याता मां पति और ससुराल वालों पर प्रताड़नाओं के आरोप लगाए हैं। इनके आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया

पुलिस को सरनाडा की ढाणी स्थित मकान से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें 32 साल की मृतक संजू पत्नी दिलीप बिश्नोई ने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़नाओं के गंभीर आरोप लगाए हैं और उसी की वजह से आत्महत्या करने का उल्लेख किया। उसका मोबाइल जब्त किया गया है जिसे जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। पुलिस को उससे कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।इस बारे में मूल रूप से कांकेलाव में सिंवरों की ढाणी और अभी झालामण्ड में पदम मुनि विहार में रहने वाले पिता ओमाराम बिश्नोई ने दामाद दिलीप, पुत्री के ससुर करनाराम, सास, पुलिस कांस्टेबल ननद लीला और सिंवरों की ढाणी निवासी गणपत सिंह के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया। गणपत सिंह पर पति की मिलीभगत से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं।

Commonwealth Championship 2025: मीराबाई चानू का शानदार कमबैक, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड…

ससुराल वालों पर प्रताड़नाओं के आरोप

आरोप है कि 12 साल पहले संजू की शादी दिलीप से की गई थी। कार व अन्य दहेज दिया गया था। इसके बावजूद आरोपी संजू को प्रताड़ित कर रहे थे। तीन साल पहले पुत्री यशस्वी का जन्म होने के बाद और प्रताड़ित किया जाने लगा था। इससे परेशान होकर संजू ने 22 अगस्त को स्कूल से लौटने के बाद पुत्र यशस्वी के साथ आत्मदाह कर लिया था।यशस्वी जिंदा जल गई थी और संजू का दूसरे दिन दम टूटा था। पिता का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती होने के दौरान संजू ने ससुराल वालों पर प्रताड़नाओं के आरोप लगाए थे। हालांकि पुलिस बयान नहीं ले पाई, लेकिन ऑडियो रिकॉर्ड किए गए थे। वह बार-बार पति व अन्य के नाम ले रही थी।
पुलिस घटनास्थल की एफएसएल जांच कराई थी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले थे। पेट्रोल की दुर्गंध वाला केन भी मौके पर मिला था। मौके पर संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले। मकान भी अंदर से बंद था। ऐसे में प्रथम दृष्टया आत्मदाह ही माना जा रहा है।

पितृ दोष और मृतक आत्मा की भटकन: जानिए कौन-कौन से धार्मिक कर्म और पूजा से परिवार को मिलेगा शांति और मुक्ति

Published by

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026