By Election 2025: राजस्थान में वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत की साख दांव पर! भाजपा-कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रहे नरेश मीणा; जानें पूरा सियासी समीकरण

Anta By Election 2025: राजस्थान की अंता सीट पर 11 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव होने हैं. यहां 2.27 लाख मतदाता हैं . इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है.

Published by Preeti Rajput

Rajasthan Anta By Election 2025: राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट  (Anta By Election 2025) पर उपचुनाव 11 नवंबर को होना है. इसके चलते प्रचार अभियान भी रविवार की शाम को थम गया है. इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत की साख का सवाल बन चुका है.  इस सीट के मतदान की नतीजे भी 14 नवंबर को सामने आएंगे. बता दें कि इसी दिन बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav) के नतीजे सामने आने हैं.

11 नवंबर को होंगे मतदान

बता दें कि चुनाव प्रचार का शोर थमने से पहले भाजपा और कांग्रेस ने कई जनसभा और रोड शो किए. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan lal Sharma) ने अजीतपुरा बालाजी से सीएडी चौराहा तक एक विशाल रोड शो किया. उन्होंने इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में मतदान करने की अपील की. भजनलाल शर्मा ने इस दौरान अपनी सरकार के कामों का भी जिक्र किया. 

भजनलाल शर्मा ने विपक्ष पर बोला हमला

इस दौरान भजनलाल शर्मा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि “वो लोग आज पैसे बांट रहे हैं. जो लोग कल गला काट रहे थे. इन लोगों की जनता उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी. इस बार उन्हें अंता की जनता सबक सिखाएगी. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी रोड शो में मौजूद थे. 

Related Post

अंतिम दिन खूब हुआ प्रचार

वहीं कांग्रेस की तरफ से भी प्रचार के अंतिम दिन अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया. पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा कि “अंता-मांगरोल की जनता आज ये संदेश दे रही है कि श्री प्रमोद जैन भाया सिर्फ़ उम्मीदवार नहीं हैं, ये भरोसे का नाम हैं, सेवा की पहचान हैं. आज मांगरोल में कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रमोद जैन भाया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. आने वाली 11 नवंबर को उपचुनाव के लिए होने जा रहे मतदान में अंता- मांगरोल की जनता श्री प्रमोद जैन भाया को जिताकर यहां की विकास यात्रा को आगे बढ़ाएगी.”

Jaisalmer में गिरी मिसाइल तो दहशत में आया गांव, सेना के अभ्यास के बीच गूंजा जबरदस्त धमाका

नरेश मीणा दे रहे कड़ी चुनौती

बीजेपी और कांग्रेस दोनों को यहां निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा कड़ी चुनौती दे रहे हैं. कांग्रेस के लिए नरेश मीणा एक बागी उम्मीदवार बनकर सामने आए हैं. नरेश मीणा की अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं और युवाओं  पर अच्छी पकड़ है. नरेश मीणा के लिए लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने चुनाव प्रचार किया था. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026