Honey trap: सोशल मीडिया पर लड़की बनकर हनी ट्रैप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Honey trap: सोशल मीडिया पर लड़की बनकर हनी ट्रैप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लोगों को ब्लू फिल्म दिखा वीडियो बनाता था और ब्लैकमेल करता था.

Published by Swarnim Suprakash

अलवर, राजस्थान से आशीष शर्मा की रिपोर्ट 
Honey trap: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांबले शरण गोपीनाथ ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि अलवर के वैशाली नगर थाना पुलिस ने एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को सोशल मीडिया पर लड़की बताकर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाता था. आरोपी की पहचान डीग निवासी मुस्ताक खान के रूप में हुई है. वह फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला की फर्जी आईडी बनाकर लोगो से संपर्क कर उनसे चैट करता था.

अश्लील फ़िल्में दिखता था आरोपी

आरोपी पीड़ितों को वीडियो कॉल करता और अश्लील (ब्लू) फिल्में दिखाता और स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए पीड़ितों की वीडियो बना लेता और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठता था. जांच में सामने आया है कि वह किसी विशेष ऐप की मदद से लड़की की तरह आवाज निकालता था जिससे सामने वाले को शक न हो.

नहीं मिली मुलाकात की इजाजत, तो चढ़ गए गेट पर…फारूक अब्दुल्ला और संजय सिंह का Video आया सामने

30 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें आपत्तिजनक सामग्री और चैट रिकॉर्ड्स मिले हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रकरण में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है.

पुलिस की जनता से अपील और  त्वरित कार्रवाई का भरोसा

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बात करते समय सतर्क रहें और किसी भी आपत्तिजनक स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें. ऐसे मामलों में गोपनीयता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. 

Odisha Crime: पत्नी को पीटा, छात्रनेता को नंगा सड़क पर घुमाया. कानून व्यवस्था के साथ समाज की सोच पर बड़ा प्रश्नचिह्न

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026