Delhi Haunted Place: दिल्ली की 5 डरावनी जगहें, जहां जाते ही रोंगटे हो जाएंगे खड़े; कांप उठेगा कलेजा

Delhi News: दिल्ली की 5 डरावनी जगहों में मालचा महल, द्वारका सेक्टर 9, जमाली कमाली मकबरा, भूली भटियारी महल और संजय वन का नाम शुमार है। जहां जाने से लोग कतराते हैं।

Published by Sohail Rahman

Five Haunted Place in Delhi: आप सभी ने बचपन में अपनी दादी-नानी से डरावनी और भूतिया कहानी तो जरूर सुनी होगी। आप बचपन में बहुत डर जाते होंगे। लेकिन कुछ लोग बड़ा होकर भी डरते हैं। ऐसे में आज हम दिल्ली-एनसीआर में मौजूद 5 ऐसे डरावनी जगहों (Delhi five haunted place) के बारे में बात करेंगे, जहां रात छोड़िये दिन में भी जाने पर आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एकाएक उस स्थान पर पहुंचने पर अलग सी वाइब आती है। दिल्ली में आज भी 5 ऐसी जगह मौजूद हैं, जहां जाने से आम लोग तो क्या जल्लाद भी जाने से कतराते हैं।

पहले नंबर पर द्वारका सेक्टर 9 का नाम

आज हमारी लिस्ट में सबसे पहला नाम द्वारका सेक्टर 9 (Dwarka Sector 9) का है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यहां मेट्रो स्टेशन के पास एक बहुत ही प्राचीन पेड़ है, जिसके बारे में बताया जाता है कि यह 60 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस स्थान पर पीपल और नीम दोनों के पेड़ हैं और इस पर चढ़कर पूजा पाठ करने की व्यवस्था की गई है। लेकिन इस स्थान के बारे में बताया जाता है कि रात में इस पेड़ के नीचे सफेद कपड़ों में एक महिला दिखाई देती है, इसीलिए लोग वहां जाने से कतराते हैं।

दूसरे नंबर पर जमाली कमाली मकबरा का नाम

लिस्ट में दूसरा नाम दिल्ली के महरौली में मौजूद पुरातत्व पार्क का जमाली कमाली मकबरा (Jamali Kamali Tomb) का आता है। इस स्थान के बारे में लोगों द्वारा कहा जाता है कि यहां जमाली और कमाली नामक दो लोगों की कब्रें हैं। जैसे ही रात होती है, यहां से जानवरों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आती है। कई लोगों को ऐसा भी लगता है कि जैसे कोई इसके सामने से गुजरते हुए उन्हें बुला रहा हो।

हूरों से भी खूबसूरत हैं इस इस्लामिक देश की महिलाएं, उम्र का भी नहीं लगा पाएंगे अंदाजा, चेहरा देख हार बैठेंगे दिल

भूली भटियारी महल (bhuli bhatiyari mahal)

दिल्ली के डरावने जगहों की इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भूली भटियारी महल का नाम आता है, जो दिल्ली के करोल बाग में स्थित है। इस महल की वर्तमान स्थिति की बात करें तो यह अब खंडहर में तब्दील हो चुका है, जहां चारों झाड़ियां ही झाड़ियां हैं और शाम होते ही लोग यहां आना बंद कर देते हैं। भूली भटियारी महल के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जो भी रात में यहां गया, वह वापस लौटकर नहीं आया, इस वजह से इसे भुतहा महल भी कहा जाता है। इसके अलावा, ये भी कहा जाता है कि रात में यहां से रोने की आवाजें भी आती हैं।

मालचा महल (malcha mahal) 

चौथे नंबर पर हम जिस स्थान का जिक्र करने जा रहे हैं, उसके बारे में पढ़कर ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अब हम चाणक्यपुरी में स्थित मालचा महल की बात करेंगे। जिसके बारे में बताया जाता है कि किसी जमाने में देखने के बेहद खूबसूरत था। अवध के आखिरी नवाब वाजिद अली शाह के परिवार के सदस्य आखिरी बार इसी महल में रहे थे। बताया जाता है कि बेगम विलायत महल की यही मौत हो गई थी, जिसने अपनी अंगूठी पर लगे हीरे को चूसकर अपनी जान दे दी थी, इसके बाद इसी स्थान पर उनके बेटे की भी मौत हो गई थी। बताया जाता है कि अब जो भी इस स्थान पर जाता है वो जिंदा नहीं बचता है। इसलिए इसके आसपास भी लोग जाने से बचते हैं।

संजय वन (sanjay van)

आपको जानकारी के लिए बता दें कि संजय वन महरौली के पास स्थित है। इसे दिल्ली का सबसे बड़ा जंगल भी कहा जाता है। यह जंगल काफी घना है। यहां जाने वाले लोगों ने यहां कई डरावनी गतिविधियां भी महसूस की हैं और इसी वजह से यह दावा किया जाता है कि यह जगह इंसानों के लिए सही नहीं है। यहां जाने वाले सभी लोग कई बार यहां होने वाली अजीबोगरीब गतिविधियों से डर चुके हैं, इसलिए इसे भूतिया जगह का नाम भी दिया गया है।

कम खर्च में विदेश घूमने का प्लान? Kazakhstan बन सकता है बेस्ट ऑप्शन !

Sohail Rahman

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026