‘He’ और शू की शॉकिंग लव स्टोरी, खूबसूरत लड़की ने गंवा दिए 4 करोड़ रुपये

China Viral Love Story: चीन में एक कंपनी की मालकिन को अपने कर्मचारी से प्यार हुआ और फिर उसने उस शादीशुदा कर्मचारी का तलाक करवाने के लिए करीब 3 मिलियन युआन दिए.

Published by Sohail Rahman

China Love Story: चीन से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल पूरा मामला ये है कि चीन की एक कंपनी की मालकिन को अपने कर्मचारी से प्यार हुआ जो पहले से शादीशुदा था. कर्मचारी को अपनी पत्नी को तलाक देने के लिए कंपनी की मालकिन ने 3 मिलियन युआन (लगभग 3 करोड़ 72 लाख रुपये) का गिफ्ट दिया. उस महिला का नाम ‘शू’ है. बताया जा रहा है कि कंपनी की मालकिन ‘शू’ ने अपने कर्मचारी ‘ही’ को इतनी बड़ी रकम इसलिए दी ताकि वह अपनी पत्नी से तलाक लेकर उसके साथ नई जिंदगी शुरू कर सके.

कहां का है पूरा मामला? (Where did this whole matter take place?)

बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला चीन के चूंगचिंग का है. कर्मचारी का नाम ‘ही’ बताया जा रहा है, जो कुछ समय पहले ‘शू’ की कंपनी में शामिल हुआ था. इस दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. हालांकि, ‘ही’ पहले से शादीशुदा था. उसने अपनी पत्नी से तलाक लेने का फैसला किया. तलाक के समझौते के तहत, कर्मचारी ‘ही’ को अपनी पत्नी और बच्चे को 3 मिलियन युआन देने थे. उसके पास इतने पैसे नहीं थे. इसलिए ‘शू’ ने उसे तुरंत 3 मिलियन युआन देकर मदद की, ताकि उसका तलाक आसानी से हो जाए और वे हमेशा के लिए साथ रह सकें.

‘शू’ पैसे वापस मांगने लगी (‘Shu’ started demanding her money back)

लेकिन कुछ समय के बाद कहानी में ऐसा मोड़ आया जिसे सुनकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. दरअसल, एक साल साथ रहने के बाद शू को लगा कि ही उसके लिए सही जीवनसाथी नहीं है. तब उसने अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए. जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो पहले ट्रायल में कोर्ट ने ‘ही’ (कर्मचारी का नाम) को पैसे वापस करने का आदेश दिया, लेकिन दूसरे ट्रायल में यह फैसला पलट दिया गया.

कोर्ट का फैसला (court decision)

कर्मचारी ‘ही’ और उसकी पूर्व पत्नी ने कोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर कीं. शू (कंपनी की मालकिन) कोर्ट में यह साबित करने में नाकाम रही कि उसने ही (कंपनी का कर्मचारी) को पैसे दिए थे. कोर्ट ने ‘ही’ के पक्ष में फैसला सुनाया. अब यह मामला चीनी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कई यूजर ‘शू’ की आलोचना कर रहे हैं कि उसने अपने कर्मचारी ‘ही’ के साथ अफेयर किया और उसका तलाक करवाया.

यह भी पढ़ें :- 

हर पांडा ढूंढना आसान नहीं है, इस तस्वीर में आपकी नजरें देंगी सही जवाब

क्यों बाहरी किसी आदमी से नहीं मिलती थीं हरम की औरतें? मुगल देते थे खौफनाक सजा!

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026