विदिशा हत्याकांड: पति का मर्डर कर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, लेकिन प्रेमिका ने ही पुलिस को करवा दिया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के विदिशा शहर (Vidisha City) में एक पति की हत्या उसके पत्नी के प्रेमी (Lover) ने की. पत्नी के अवैध संबंधों (Illict Relationship) के चलते पति की हत्या (Murder) की गई थी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

Published by DARSHNA DEEP

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के विदिशा शहर के पॉश एरिया खरीफाटक में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज हत्याकांड की वारदात सामने आई है. इस हत्या की वजह और कुछ नहीं, बल्कि एक तीन बच्चों की मां का अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध चल रहा था. जिसके चलते पति अंत में अपनी जान गंवानी पड़ गई. 

भागने की कोशिश और की चाकूबाज़ी:

बबलू ढीमर की पत्नी के भोपाल निवासी प्रेमी दीपक लाड़िया को जब बबलू ने भागने से रोकने की काफी कोशिश की, तो प्रेमी ने बबलू पर चाकू से जोरदार हमला कर दिया, गंभीर रूप से घायल बबलू ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौके पर दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी मौके से फरार हो गया. 

Related Post

तो पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी:

एडिशनल एसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने इस घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के बाद फरार हुआ प्रेमी दीपक लगातार महिला के मोबाइल पर फोन करके घायल युवक की हालत जानने की कोशिश कर रहा था. महिला को इस बात की किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं थी कि उसके पति की मौत हो चुकी है. बस फिर, पुलिस ने इसी बात का फायदा उठाकर  महिला से कहकर प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया. जैसे ही आरोपी पुलिस चौकी के पास पहुंचा, सिविल ड्रेस में तैनात पुलिस जवानों ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस ने घटना पर क्या दी जानकारी:

पुलिस के मुताबिक, यह मामला पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध से ही जुड़ा हुआ था. पुलिस की सूझबूझ से आरोपी फिलहाल जेल में बंद है. पति की हत्या और पत्नी के अवैध संबंध का यह मामला पूरे विदिशा शहर में अब एक खास चर्चा का विषय बना हुआ है. इस घटना पर पुलिस ने कहा कि जांच में और भी कई राज सामने आ सकते हैं. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026