Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड ने देश को हिलाकर रख दिया था. रघुवंशी परिवार में खामौशी और मायूसी छा गई थी. लेकिन अब रघुवंशी परिवार के दरवाजे पर 11 महीने बाद खुशियों ने दस्तक दी है. दरअसल, बेटे की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में था. रविवार की सुबह यानी एकदम शुरुआती घंटों में रात को परिवार में एक बेटे ने जन्म लिया. जिसके बाद इस बेटे को राजा रघुवंशी के रूप में ही माना जा रहा है. बता दें कि, ये खुशी राजा के बड़े भाई, सचिन रघुवंशी के घर आई है. यह परिवार पिछले आठ-नौ महीनों से अपने बेटे की हत्या के दुख में डूबा हुआ था. इस नए सदस्य के आगमन पर पूरा परिवार बेहद भावुक हो गया है. जानकर दिल भर आएंगे, जब आपको पता लगेगा कि उस नए बच्चे को सभी राजा कहकर बुला रहे हैं.
पुजारी कर चुके थे भविष्यवाणी
राजा के भाई विपिन का कहना है कि हत्या के कुछ समय बाद कामाख्या मंदिर के एक पुजारी ने भविष्यवाणी की थी. पुजारी ने कहा था कि राजा एक बार फिर से इसी परिवार में जन्म लेने वाले हैं. अब इस बेटे के जन्म के बाद परिवार का मानना है कि वह भविष्यवाणी सच हो गई है. उनका दावा है कि यह केवल एक संयोग नहीं है, बल्कि भगवान की इच्छा है. विपिन ने आगे बताया कि परिवार में कुल नौ भाई हैं, लेकिन यह विशेष आशीर्वाद उनके बड़े भाई को मिला है. उन्होंने कहा कि उनकी भाभी ने हमेशा राजा की देखभाल अपने सगे बेटे की तरह ही की थी. अब उन्होंने खुद एक बेटे को जन्म दिया है.
Viral Video: वडा पाव गर्ल ने Kanika-Saqib की शादी में जमाया रंग, सैफी रजा के साथ कपल को दी दुआएं!
हैरान कर देगा ये सच
परिवार का यह भी कहना है कि जिन दिन राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी. उस दिन ‘ग्यारस’ (चंद्र पखवाड़े का ग्यारहवां दिन) थी, हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस नवजात शिशु का जन्म भी ग्यारस के दिन ही हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजा की मौत का समय दोपहर 2.40 बताया गया था और नवजात शिशु का जन्म भी लगभग 2:42 बजे हुआ. परिवार इसे भगवान का इच्छा और असाधारण संयोग मानता है.