हे भगवान! ठगों ने भिखारियों को भी नहीं छोड़ा, खुले पैसे लेकर थमा जाते थे नकली नोट; जब हुआ खुलासा तो…

MP Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर के कुबरेश्वर धाम में भिखारियों से ठगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, बदमाश भिखारियों से खुले पैसे लेकर नकली नोट थमा देते थे.

Published by Sohail Rahman

MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दरअसल, जानकारी सामने आ रही है कि मध्य प्रदेश के सीहोर के कुबरेश्वर धाम में भिखारियों से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. इस मामले के सामने आते ही भिखारियों के होश उड़ गए हैं. उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. इस पूरी घटना को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि यहां एक शख्स भिखारियों के पास आता और उनसे छुट्टे पैसे के बदले नकली नोट थमाकर फरार हो जाता है.

भिखारियों से हुई ठगी (Beggars were scammed)

मध्य प्रदेश के सीहोर में कुबरेश्वर धाम में आस्था और दान की आड़ में एक शातिर बदमाश ने अपना जीवन यापन भीख मांगकर करने वाले भिखारियों को ही ठगी का शिकार बना लिया. बदमाश उनसे असली सिक्के और छोटे नोट लेता था और बदले में उन्हें नकली बड़े नोट थमा जाता था, जिससे भिखारियों को हजारों रुपए का चूना लग गया.

यह भी पढ़ें :- 

मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर, भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में 2-3 डिग्री और गिरेगा पारा

बड़ी संख्या में आते हैं श्रद्धालु (A large number of devotees come here)

जानकारी सामने आ रही है कि जिला मुख्यालय से 7-8 किलोमीटर दूर इंदौर भोपाल हाइवे पर स्थित कुबेरेश्वर धाम में प्रदेश के अलावा देश भर से भारी मात्रा में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की वजह से धाम के बाहर बड़ी संख्या में भिखारी भी खड़े रहते हैं जो भीख मांगकर अपना जीवन यापन करते हैं. बीते कुछ दिनों से यहां भिखारियों से ठगी का मामला जारी है. भिखारियों से असली चिल्लर और नोट लेकर उन्हें नकली नोट थमाए जा रहे हैं.

Related Post

मामले का खुलासा कैसे हुआ? (How was the case uncovered?)

बड़े दिनों से ये ठगी चल रही थी. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसका खुलासा  कैसे हुआ? तो चलिए अब आपको बताते हैं. दरअसल, जब भिखारियों ने इन बड़े नोटों पर गौर किया तब उन्हें अपने साथ हुई इस ठगी का पता चला. भिखारियों के गौर करने के बाद पता चला कि ये सभी बड़े नोट छोटे नोटों और सिक्कों के बदले दिए जाते थे ये सभी नोट नकली हैं.

यह भी पढ़ें :- 

वीआईटी कॉलेज में महासंग्राम, आखिर क्यों छात्रों ने बस और एंबुलेंस में लगाई आग?

कितने की हुई ठगी? (How much money was stolen in the scam?)

एक महिला भिखारी ने बताया कि एक शख्स उनके पास आया और उनसे करीब 1200 रुपए का चिल्लर लेकर बदले में नकली नोट थमा गया.  वहीं एक अन्य महिला भिखारी से भी 100 रुपए की ठगी हुई. बताया जा रहा है कि इस तरह कई भिखारियों को मिलाकर कुल 5 से 7 हजार रुपए की ठगी की गई है. भिखारियों की इस शिकायत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. हालांकि इस बारे में मंडी थाना पुलिस को अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

यह भी पढ़ें :- 

अब इस जगह मस्जिद के पास खुदाई के वक्त मिली भगवान राम–सीता की मूर्तियां, की गई पूजा; दो समुदाय आमने-सामने

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Assam Election Date 2026: 9 अप्रैल को वोटिंग, इस तारीख तक आएंगे नतीजे; यहां जानें पूरी टाइमलाइन

Assam election voting date 2026: वर्तमान में असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में…

March 15, 2026

West Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल में कब होगी मतगणना और कब आएंगे नतीजे, यहां जानें सबकुछ

West Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान हो…

March 15, 2026

Kerala Election 2026 Date Announce: केरल की 140 सीटों पर कब होंगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे; नोट करें अहम डेट

Kerala Election 2026 Date Announce : केरल में मतदान की तारीख 9 अप्रैल है, जबकि…

March 15, 2026