Home > वीडियो > Viral Video: गजब बेइज्जती है! 1 साल से फाइल नहीं ढूंढ पाया विभाग, तो परेशान युवक ने अधिकारी की टेबल पर बिखेर दिए बादाम!

Viral Video: गजब बेइज्जती है! 1 साल से फाइल नहीं ढूंढ पाया विभाग, तो परेशान युवक ने अधिकारी की टेबल पर बिखेर दिए बादाम!

Viral Video: मामला तिफरा हाउसिंग बोर्ड कार्यालय का है, जहां तरुण साहू नाम का एक युवक अपने नामांतरण की फाइल को लेकर पिछले एक साल दफ्तर के चक्कर काट रहा है. विभाग के अधिकारी हर बार युवक को फाइल गुम होने का बहाना बनाकर उसे वापस भेज देते हैं. अधिकारियों की इस लापरवाही और बार-बार झूठ बोलने की वजह से परेशान होकर युवक ने विरोध का एक ऐसा तरीका निकाला कि सब देखते रह गए...

By: Sumaira Khan | Published: April 19, 2026 12:56:06 PM IST

Viral Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद ही अनोखा और दिलचस्प विरोध प्रदर्शन का वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. मामला तिफरा हाउसिंग बोर्ड कार्यालय का है, जहां तरुण साहू नाम का एक युवक अपने नामांतरण की फाइल को लेकर पिछले एक साल दफ्तर के चक्कर काट रहा है. विभाग के अधिकारी हर बार युवक को फाइल गुम होने का बहाना बनाकर उसे वापस भेज देते हैं. अधिकारियों की इस लापरवाही और बार-बार झूठ बोलने की वजह से परेशान होकर युवक ने विरोध का एक ऐसा तरीका निकाला कि सब देखते रह गए. 

युवक सीधा उप संपदा अधिकारी के केबिन में पहुंचा और उनकी टेबल पर बादाम बिखेर दिए. जिसका वीडियो भी युवक ने खुद ही बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, युवक का कहना था कि शायद विभाग की याददाश्त कमजोर हो गई है. इसलिए उसने अधिकारियों के लिए बादाम भेंट किए हैं ताकि उनकी याददाश्त तेज हो सके और उसकी खोई हुई फाइल मिल जाए. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

संबंधित खबरें

Advertisement