सर्दियों के कपड़ों में आ रही बदबू? ये हैक कर देगा मिनटों में फ्रेश

How To Clean Winter Clothes: अगर आपके भी सर्दियों के कपड़ों में बहबू आ रही है तो आपके लिए भी यह हैक काम आ सकते हैं. जानते हैं आखिर कैसे घर पर इन स्पिंल हैक से सर्दियों के कपड़ों से बदबू को गायब कर सकते है.

Published by Tavishi Kalra

How To Clean Winter Clothes: सर्दियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, अब लोगों ने पूरी तरह से अपने सर्दियों के कपड़े निकाल लिए हैं. सर्दियों के कपड़े रखते समय लोग उसमें नेप्थलीन बॉल्स डालकर रखते हैं. इसीलिए जब सर्दियों के लिए कपड़े निकालते हैं तो उसमें नेप्थलीन बॉल्स की बदबू आने लगती हैं, साथ ही कुछ लोग कपड़ों को ऐसे ही रख देते हैं, ऐसे भी रखने पर भी स्मेल आ जाती है. सर्दियों के कपड़े लगभग 7-8 महीनों तक बंद रहते हैं, जिसमें बंद रहने के कारण उनमें महक आ जाती है. 

इस महक से परेशान होकर लोग या तो अपने कपड़ों को वापस ड्राईक्रीलन करवाते हैं या फिरकई बार वापस धुले हुए कपड़ों को एक बार फिर धोते हैं या हैक्स यूज करते हैं ताकि उनकी स्मेल चली जाए. जानते हैं वो कौन से हैक्स हैं जिनको हम सर्दियों की कपड़ों की स्मैल हटाने के लिए यूज कर सकते हैं.

धूप में रखें

सर्दियों के कपड़ों में आ रही बदबू को हटाने के लिए उनको कुछ घंटों या 1-2 दिन के लिए धूप में रखें. सर्दियों के कपड़ों को धूप दिखने पर उनकी महक को खत्म किया जा सकता है. कई बार इस हैक से थोड़ी बहुत महक रह जाती है.

सिरका स्प्रे करें

साथ ही अगर आपके पास समय ज्यादा है तो आप इस हैक के साथ एक स्प्रे तैयार कर सकते हैं. इस स्प्रे में एक बोतल में आपको सफेद सिरका और पानी दोनों को सेम मात्रा में मिलाकर अपने कपड़ों पर स्पे करें और हवा और धूप में सूखने के लिए रखें. ऐसा करने से आप सर्दियों के कपड़ों से महक को हटाया जा सकता है.

बेकिंग सोडा

अगर आप सर्दियों के कपड़ों को दोबारा धोने पर विश्वास करते हैं तो आप कपड़ों को वॉशिंग मशीन में डालने समय उसमें डिटर्जेंट के साथ बेकिंग सोडा मिला दें. बेकिंग सोडा को डालने  से आप कपड़ों की महक को हटा सकता है. इस बात का ध्यान रखें कि बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट बराबर मात्रा में डालें.

बाजार के ऑयल्स

साथ ही बाजार में ऐसी ऑयल्स आजकल आने लगे हैं जिससे आप कपड़ों की बदबू को दूर कर सकते हैं. इसके लिए आप लैवेंडर, टी ट्री ऑयल, यूकेलिप्टस ऑयल को स्मेल और बैक्टीरिया को हटाने में काम आ सकता है. इसीलिए अपने कपड़ों को फ्रेश रखने के लिए आप बाजार में मिल रहे इन ऑयल्स का प्रयोग कर सकते हैं. इन चीजों से आपके कपड़ों में से अच्छी महक आएगी.

यह सभी हैक्स आप ट्राई कर सकते हैं और सर्दियों के कपड़ों को फ्रेश रख सकते हैं. बाजार में मिलने वाले ऑयल्स के अवाला इन सभी हैक्स को आप आसानी से घर के सामान के साथ ट्राई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

Viral AI Videos: क्या वाकई दुबई में चल रहीं AI Haircut Pods, यह रियल हैं या फेक?

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026