शादी के बाद क्यों कम हो जाता है फिजिकल अट्रैक्शन? कपल्स की इन आदतों से कम हो सकती है प्यार की मिठास

Relationship Tips: शादी की शुरुआत बेहद खूबसूरत होती है, पति-पत्नी के बीच प्यार, रोमांस और शारीरिक नजदीकियां भी भरपूर होती हैं. लेकिन धीरे- धीरे यह कम होने लगता है ,आइए जानतें हैं इसके बारे में.

Best Relationship Tips: शादी के शुरुआत में रिश्ता खुब अच्छा चलता है लेकिन कुछ सालों बाद, कपल्स के बीच शारीरिक आकर्षण कम होने लगता है. समय के साथ, काम, ज़िम्मेदारियां, बच्चे और परिवार कई कपल्स के बीच दूरियां पैदा कर देते हैं. नतीजतन, कपल्स के बीच शारीरिक आकर्षण एकदम गायब हो जाता है. रिश्तों में यह बदलाव अचानक नहीं, बल्कि धीरे-धीरे और कपल्स की अनजाने में हुई गलतियों के कारण होता है. आइए बताते हैं कि शादी के बाद शारीरिक आकर्षण क्यों कम हो जाता है.

समय न देना

दरअसल, नई-नई शादी होने पर कपल्स एक-दूसरे को काफी समय देते हैं. बहाने बनाकर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश करते हैं. लेकिन समय के साथ, काम, परिवार और जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ता जाता है. जिससे कपल्स के बीच क्वालिटी टाइम कम हो जाता है.

यह भी पढ़े:

रिलेशनशिप में कभी न आएगी दूरी – बस समझ लीजिए पार्टनर की ये ख्वाहिशें, खुशहाल रहेगी रिलेशनशिप

दिन के इस खास समय में बनाएं संबंध, प्रेग्नेंसी के चांस बढ़ जाते हैं कई गुना – जानें एक्सपर्ट्स की राय

खुद के प्रति बहुत लापरवाह

कुछ लोगों को शादी के बाद कई शारीरिक बदलावों का अनुभव होता है. अक्सर लोग शादी के बाद खुद के प्रति बहुत लापरवाह हो जाते हैं, जैसे वज़न बढ़ना, कुछ भी पहनना और साफ -सफाइ पर ध्यान न देना. यह भी एक कारण हो सकता है कि शादी के कुछ सालों बाद रिश्ते में शारीरिक आकर्षण कम होने लगता है.

Related Post

स्पार्क की कमी

शादी के बाद, कपल एक-दूसरे के साथ इतने सहज हो जाते हैं कि उनके बीच का रोमांस और स्पार्क गायब हो जाता है. रोमांस आमतौर पर हनीमून या कुछ सालों तक ही रहता है, लेकिन उसके बाद लोग धीरे-धीरे रिश्ते में स्पार्क को नजरअंदाज करने लगते हैं. शादी के बाद भी रिश्ते में रोमांस, उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखना जरूरी है.

कलह

शादी के शुरुआती दिनों में, कलह कम होती है, लेकिन धीरे-धीरे जोड़ों के बीच कलह होने लगती है. कई रिश्तों में, ये कलह रिश्ते के कमजोर होने का कारण बन जाती है. दरअसल कपल के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस, नाराजगी या गुस्सा लंबे समय तक बना रहता है.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026