एलीट कर्व्स पोज़ से अपनी तस्वीरों को बनाएं और भी ज्यादा शानदार

फैशन और ग्लैमर की दुनिया (Fashion and Glamrous World) में 'एलीट कर्व्स पोज़' (Elite Curves Poses) एक ऐसी तकनीक है जिसका उपयोग शरीर की प्राकृतिक बनावट (Natural Body Structure) को सुंदर दिखाने के लिए किया जाता है.

Published by DARSHNA DEEP

Elite Curves Poses: ‘एलीट कर्व्स पोज़’ फोटोग्राफी की एक उच्च-स्तरीय तकनीक है जो शरीर के प्राकृतिक आकार को बेहतर करने के साथ-साथ और मुद्रा के माध्यम से निखारने का काम करती है. तो वहीं, यह पोज़ ‘S-Shape’ और त्रिकोणीय कोणों (Triangular Angles) के सिद्धांत पर ही ज्यादातर काम करता है, जो फोटो में गहराई और आकर्षण पैदा करता है. इसके साथ ही यह तकनीक किसी भी साधारण फोटो को एक शानदार फैशन स्टेटमेंट में पूरी तरह से बदल देती है. 

शरीर की प्राकृतिक बनावट को दिखाता है सुंदर

फैशन और ग्लैमर की दुनिया में ‘एलीट कर्व्स पोज़’ एक ऐसी तकनीक है जिसका इस्तेमाल करने से  शरीर की प्राकृतिक बनावट को सबसे सुंदर और प्रभावशाली तरीके से दिखाने के लिए किया जाता है. इसके साथ ही यह पोज़ केवल वजन या साइज के बारे में नहीं है, बल्कि यह संतुलन (Balance), कोण (Angles) और आत्मविश्वास को भी बढ़ाने का काम करता है. तो वहीं,  इसे ‘एलीट’ इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि यह साधारण तस्वीरों को भी एक हाई-फैशन मैगजीन लुक दे देता है. 

पोज़ की तकनीक और बारीकियां

S-कर्व बनाना

दरअसल, इसमें मॉडल अपने शरीर को इस तरह मोड़ती है कि सिर से पैर तक एक अंग्रेजी के ‘S’ अक्षर जैसा आकार बन जाता है, इसके लिए एक पैर पर पूरा वजन रखकर दूसरे पैर को हल्का मोड़ा जाता है और कूल्हों (Hips) को थोड़ा बाहर की तरफ धकेला जाता है. 

हाथों का प्लेसमेंट

एलीट पोज़ में हाथ कभी भी सीधे नहीं लटके होते हैं. हाथों को कमर पर रखना या बालों को छूना एक ‘ट्रायंगल’ बनाता है, जो शरीर को और ज्यादा पतला और सुडौल दिखाने का काम करता है. 

Related Post

कंधों का झुकाव

इसमें एक कंधे को थोड़ा नीचे और दूसरे को थोड़ा ऊपर रखा जाता है. इसके साथ ही यह गर्दन को लंबी दिखाता है और पोज़ में एक ‘एलीट’ ग्रेस जोड़ने का काम करता है. 

सांस लेने की तकनीक

मॉडल ज्यादातक पोज़ देते समय अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखती हैं और पेट को हल्का अंदर खींचती हैं, जिससे शरीर का मध्य भाग (Midsection) अधिक परिभाषित (Defined) दिखता है. 

आखिर क्या है इसका महत्व

यह पोज़ रेड कार्पेट, फिटनेस फोटोशूट और फैशन विज्ञापनों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है. यह न सिर्फ शरीर के कर्व्स को उभारता है, बल्कि कैमरे के सामने एक शक्तिशाली व्यक्तित्व (Powerful Presence) भी पैदा करता है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Lara Dutta revelation: क्या अक्षय कुमार ने उठाया प्रियंका चोपड़ा का फायदा? लारा दत्ता ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Lara Dutta revelation: लारा दत्ता ने अपने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म ‘अंदाज़’ के दौरान…

April 11, 2026

Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत जानें आपके शहर में कितनी बढ़ी कीमत?

Gold Price Today 11 April 2026: सोने की कीमतों में एक बार फिर से तेजी…

April 11, 2026

Box Office Collection : ‘डकैत’ की एंट्री से हिला बॉक्स ऑफिस! ‘धुरंधर 2’ को पहले दिन ही तगड़ा झटका

Dacoit Box Office Collection: अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' शुक्रवार को बड़े…

April 11, 2026

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा, RR ने RCB को दी पटखनी; विराट कोहली ने दिया खास गिफ्ट

RR vs RCB IPL 2026: 15 साल के ताबड़तोड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार…

April 11, 2026