बिना मोबाइल-लैपटॉप के भी हो रहा आंखों में सूखापन? जानिए ड्राई आई के पीछे छिपे कारण

Burning Eyes Reasons: कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी आंखें सूख रही है और दर्द हो रहा है. आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे क्या कारण हैं.

Published by Preeti Rajput

Burning Eyes Reasons: आजकल अधिकतर लोग आंखों में जलन, सूखेपन और किरकिराहट महसूस करते हैं. अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्योदा मोबाइल-लेपटॉप देखने के कारण यह समस्या होती है. लेकिन आंखों के डॉक्टरों के मुताबिक, कई ऐसे मरीज भी होते हैं, जो ज्यादा स्क्रिन का इस्तेमाल नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी उनकी आंखों में जलन और सूखापन रहता है. 

क्यों होती है यह परेशान ?

दरअसल, हमारी आंखों की सतह पर एक पतली से परत होती है. जिसे टियर फिल्म के नाम से जाना जाता है. यह परत आंखों को नम बनाए रखने में मदद करती है और उन्हें आराम महसूस कराती है. लेकिन जब इसका संतुलन बिगड़ जाता है, तो आंखों में सूखापन, जलन और खुजली जैसे परेशानी होने लगती है. विशेषज्ञों के मुताबिक, आपकी लाइफस्टाइल के कुछ आदतों के कारण ऐसा होता है. 

कितने लोगों के है ये दिक्कत?

इंडियन जर्नल ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी की एक स्टडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में करीब 32 प्रतिशत लोगों के ड्राई आई की समस्या है. रिसर्चर के मुताबिक, इसके पीछे एनवायरमेंट, उम्र और लाइफस्टाइल अहम भूमिका निभाते हैं. ड्राई आई सिंड्रोम दुनियाभर में आम समस्या बन चुकी है. यह स्थिति तब होती है, जब आंखों में आंसू नहीं बनते या फिर आंसू जल्दी  सूख जाते हैं. आंसू में केवल पानी नहीं होता है, बल्कि उनमें तेल, म्यूकस और कुछ प्रोटीन जिसके कारण आंखें इंफेक्शन से बची रहती है. 

Related Post

क्या है इसके कारण?

  • शरीर में पानी की कमी.
  • विटामिन A, D और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्वों की कमी.
  • बढ़ता प्रदूषण आंखों में जलन बढ़ा सकते हैं.
  • एयर कंडीशनर की हवा में नमी की कमी होती है.
  • पलक झपकाने की आदत का कम हो जाना.
  • एलर्जी भी कई बार आंखों में जलन पैदा करती है.
  • फफूंदी या पालतू जानवरों के बाल आंखों की आसपास के स्किन में सूजर पैदा करती है.

Fast food dangers: फास्ट फूड या फास्ट किलर…  जानिए- सेहत के लिए कितने खतरनाक हैं पिज्ज़ा, बर्गर और मोमोज

क्या है इसके बचाव?

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. समय-समय पर अपनी आंखों को आराम दें और जरुरत पड़ने पर आंखों की जांच कराएं. छोटी-छोटी आदतों में सुधार करके, आंखों में सुधार लाया जा सकता है. 

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का डॉ. अभिषेक वर्मा के निवास पर आगमन

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: इस नवरात्र नहीं होंगे मांगलिक कार्य, गृहप्रवेश की हसरत भी रहेगी अधूरी… जानिए क्या है वजह

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाई जाएगी.…

March 13, 2026

गांव के लाल ने किया कमाल, JEE पास कर हासिल की AIR 85; IIT बॉम्बे में लिया दाखिला

Bharadhwaj Torati cracked JEE Advanced: आंध्र प्रदेश के अमलापुरम के रहने वाले 17 साल के…

March 13, 2026

Bunker Dating’ Trend in Israel: युद्ध के बीच भी प्यार की तलाश, इजरायली बंकर्स में बढ़ा डेटिंग का क्रेज

Bunker Dating’ Trend in Israel:मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और लगातार मिसाइल हमलों के बीच…

March 13, 2026