Diwali 2025: दिवाली पर सताने लगा ‘Overeating’ का डर! मिठाइयों के मौसम में कैसे रखें सेहत का ख्याल

Diwali vs Overeating: दिवाली में ज्यादा मिठाई और तली चीजों का सेवन अक्सर सेहत बिगाड़ देता है. जानिए ओवरईटिंग से कैसे बचें और स्वादिष्ट लेकिन हेल्दी दिवाली 2025 कैसे मनाएं.

Published by Shraddha Pandey

Healthy Tips For Diwali: दिवाली की खुशियां तभी पूरी लगती हैं जब प्लेट में गुझिया, नमकपारे, लड्डू और अनगिनत मिठाइयां हों. लेकिन, यही स्वादिष्ट व्यंजन कई बार हमारे लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं. हर घर में “थोड़ा और खा लो” की परंपरा होती है, और ऐसे में “बस अब नहीं” कहना लगभग नामुमकिन हो जाता है. नतीजा- पेट भारी, आलस और अगले दिन पछतावा!

असल में, त्योहारों में overeating (अधिक खाना) सबसे आम समस्या है. मिठाइयों में भरी शुगर, तले हुए स्नैक्स, और देर रात तक चलने वाले दावतें न सिर्फ वजन बढ़ाती हैं. बल्कि गैस, अपच और सुस्ती भी बढ़ा देती हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम त्योहार का स्वाद तो लें, लेकिन अपनी सेहत की ‘डाइट लाइन’ पार न करें.

तो इस दिवाली, इन आसान तरीकों से स्वाद और सेहत के बीच सही बैलेंस बनाइए-

दिवाली में Overeating से बचने के आसान टिप्स:

1. छोटा हिस्सा, बड़ा स्वाद:

थोड़ा-थोड़ा खाएं लेकिन हर स्वाद का मजा लें. फुल प्लेट से बेहतर है, टेस्ट प्लेट!

2. मीठे की लिमिट तय करें:

एक या दो मिठाई काफी हैं. मिठाई को ‘celebration dose’ मानिए, ‘meal’ नहीं.

Related Post

3. पानी पीना न भूलें:

त्योहारों की भागदौड़ में पानी कम पीते हैं, जो पाचन बिगाड़ देता है. हर 1 घंटे में थोड़ा पानी जरूर लें.

4. फिजिकल एक्टिव रहें:

थोड़ा वॉक करें, घर सजाने या सफाई में खुद हाथ बटाएं, इससे कैलोरी बर्न होती है.

5. नींद पूरी लें:

रातभर पार्टी और सुबह ऑफिस, ये कॉम्बो सबसे बड़ा मेटाबॉलिज्म किलर है. शरीर को आराम दीजिए.

6. गिल्ट नहीं, संतुलन रखें:

थोड़ा खाना गलत नहीं, लेकिन बिना कंट्रोल खा जाना समस्या है। दिवाली का मजा तभी है जब मन और शरीर दोनों खुश हों.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026