Kaddu Bhat Recipe : क्या आप जानते हैं कि छठ का फेमस खाना कद्दू भात कैसे बनता है, अभी जान लें आसान विधि..!

Kaddu Bhat Recipe : छठ पूजा के त्योहार का काफी महत्तव होता है और इस दिन लोगों के यहां कद्दू भात खाया जाता है. वैसे तो लोग तरह-तरह से इसे बनाते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए इसे बनाने की आसान और शानदार रेसिपी लेकर आए हैं. आइए जानते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

Kaddu Bhat Recipe : छठ महापर्व देशभर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. ये पर्व चार दिनों तक चलता है और इसकी शुरुआत ‘नहाय-खाय’ से होती है. नहाय-खाय के दिन लोग शुद्ध और हल्का भोजन करते हैं. इसी दिन कद्दू भात भी बनाया जाता है, जिसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. अगर आप भी छठ पर कद्दू भात बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए बहुत आसान और उपयोगी है.

Kaddu Bhat Ingredients : कद्दू बनाने की सामग्री

कद्दू भात के लिए सबसे पहले कद्दू तैयार करना होता है. इसके लिए आपको ये सामग्री चाहिए:

 कद्दू (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
 सरसों का तेल
 मेथी दाना
 हरी मिर्च
 हल्दी पाउडर
 लाल मिर्च पाउडर
 नमक
 गुड़
 पानी

Kaddu Vidhi : कद्दू बनाने की आसान विधि

1. सबसे पहले कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें.
2. तेल में मेथी दाना डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें.
3. अब इसमें हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें.
4. कढ़ाई में कटे हुए कद्दू के टुकड़े डालें.
5. इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
6. थोड़ा-सा पानी डालकर ढक दें और धीमी आंच पर पकाएं.
7. जब कद्दू नरम हो जाए, तो इसमें गुड़ डालें और हल्के हाथ से मिलाएं.
8. कुछ मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दें.

कद्दू की यह मीठी-नमकीन सब्जी अब तैयार है.

Related Post

Rice Ingredients : भात बनाने की सामग्री

कद्दू के साथ स्वादिष्ट भात बनाने के लिए यह सामग्री चाहिए:

 चावल
 पानी
 देसी घी
 नमक

Rice Vidhi :  भात बनाने की आसान विधि

1. सबसे पहले चावल को धोकर 10 मिनट तक भिगो दें.
2. एक बर्तन में घी गरम करें और भीगे हुए चावल हल्का भूनें।
3. अब इसमें पानी और नमक डालें.
4. बर्तन को ढककर मध्यम आंच पर पकाएं.
5. जब चावल पूरी तरह से पक जाए, तो गैस बंद कर दें.

परोसने का तरीका

कद्दू और भात दोनों तैयार होने के बाद, भात को बर्तन में निकालें और ऊपर से कद्दू डालकर हल्का मिलाएं. ये स्वादिष्ट कद्दू भात तैयार है, जिसे आप छठ पूजा के दिन प्रसाद या मुख्य भोजन के रूप में परोस सकते हैं.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026