Harmful Foods: इन चीजों के खाली पेट सेवन से बना लें दूरी, वरना हो जाएगी हालत खस्ता

Harmful Foods: सुबह खाली पेट जूस, दही और चाय-कॉफी से बचना चाहिए. ये चीजें एसिडिटी बढ़ा सकती हैं, शुगर लेवल प्रभावित कर सकती हैं और पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं.

Published by sanskritij jaipuria

Harmful Foods: सुबह उठने के बाद लिया गया पहला आहार हमारे पाचन, ऊर्जा और पूरे दिन की सेहत पर असर डालता है. इसलिए बेहतर होता है कि दिन की शुरुआत हल्के और शरीर के अनुकूल भोजन से की जाए. कई बार लोग जल्दबाजी में कुछ ऐसी चीजें खा या पी लेते हैं, जो खाली पेट नुकसान पहुंचा सकती हैं. आइए जानें, कौन-सी चीजों से सुबह खाली पेट बचना चाहिए.

1. खाली पेट जूस पीना क्यों ठीक नहीं

कई लोग सुबह ताजा या पैकेज्ड जूस पीकर दिन की शुरुआत करते हैं.

 खाली पेट जूस पीने से शरीर में शुगर अचानक बढ़ सकती है, जिससे पैंक्रियास पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.
 अगर किसी को डायबिटीज है, तो ये असर और ज्यादा हो सकता है.
 कभी-कभार खाली पेट जूस लेना ठीक है, लेकिन इसे रोजाना आदत बनाना शरीर को इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील कर सकता है.

2. खाली पेट दही खाने के नुकसान

आमतौर पर दही सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन सुबह खाली पेट इसे खाना सही नहीं है.

 इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पेट के तेज एसिड से नष्ट हो जाते हैं, जिससे दही का फायदा नहीं हो पाता.
 इससे एसिडिटी बढ़ सकती है और पेट में जलन महसूस हो सकती है.
 कई बार दही खाली पेट खाने से आंतों पर सीधा असर पड़ता है, जिससे असहजता बढ़ जाती है.

3. सुबह खाली पेट चाय या कॉफी से बचें

बहुत से लोग दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं, लेकिन ये आदत पेट पर भारी पड़ सकती है.

 खाली पेट चाय या कॉफी पीने से एसिडिटी बढ़ती है.
 गैस, पेट फूलना और पानी रुकने जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं.
 लंबे समय तक ये आदत पाचन तंत्र को कमजोर कर सकती है.

ध्यान रखने योग्य बातें

सुबह उठकर सबसे पहले हल्का गुनगुना पानी पीना अच्छा माना जाता है. खाली पेट हल्का और पचने में आसान भोजन ही लेना चाहिए. हर व्यक्ति का शरीर अलग तरह से प्रतिक्रिया देता है, इसलिए किसी भी बदलाव से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है.
 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026