Categories: झारखंड

Jharkhand Nikay Chunav 2026 Result : झारखंड के 48 निकाय चुनाव परिणाम में BJP-कांग्रेस या JMM, कौन मार रहा बाजी?

Jharkhand Nikay Chunav 2026 Result: झारखंड के 48 नगर निकायों में भी इसी तरह कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है. देर शाम तक सभी 48 निकायों के परिणाम सामने आने की उम्मीद की जा रही है.

Published by JP Yadav

Jharkhand Nikay Chunav 2026 Result: झारखंड के 48 नगर निकाय के लिए 23 फरवरी, 2026 को हुए मतदान के बाद अब परिणाम की बारी है. सभी 48 निकायों के लिए शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) सुबह से ही मतगणना जारी है. इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन की जगह इस बार बैलेट पेपर से मतदान हुआ है, जिसके चलते सभी सीटों पर परिणाम दोपहर बाद या फिर शाम तक ही आ सकेंगे. जानकारों का कहना है कि बैलेट पेपर से वोटों की गिनती में काफी समय लगेगा, ऐसे में हो सकता है कुछ सीटों पर परिणाम 28 फरवरी को भी आएं, हालांकि रुझान शुक्रवार दोपहर में आने शुरू हो जाएंगे. 

यहां पर बता दें कि झारखंड के 48 नगर निकायों की सभी सीटों पर 23 फरवरी को  मतदान हुआ था. सभी सीटों पर मतदान बैलेट पेपर के जरिये हुए थे. शुक्रवार सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती जारी है. अधिकतर सीटों पर देर शाम तक परिणाम आने की संभावना है. प्रशासन की निगरानी में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से जारी है. मतगणना केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.  inkhabar.com से जुड़े संवाददाता के मुताबिक, चतरा नगर परिषद चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से चतरा कॉलेज परिसर स्थित केंद्र में शुरू हुई.  जिला प्रशासन द्वारा तय की गई 14 टेबल पर मतगणना हो रही है. सीसीटीवी की निगरानी में मतपत्रों की गिनती की जा रही है.

कई वार्डों के आए परिणाम

 झारखंड के 48 निकाय के लिए हुए चुनाव के बाद मतगणना जारी है. मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, लातेहार में वार्ड 4 से पप्पू सरदार, वार्ड 3 से निर्मला देवी, वार्ड 8 से आशा देवी, मनोज दास (वार्ड 7), महेश सिंह (वार्ड 9) और महेश सिंह (वार्ड 1) से जीत हासिल कर दी है. 

गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के प्रतिनिधि को मिली हार

 गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी (आजसू) के प्रतिनिधि गुड्डू यादव को वार्ड पार्षद के चुनाव में हार मिली है. मिली जानकारी के अनुसार, गिरिडीह के वार्ड 23 से मुन्ना रजवार ने सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव को पराजित कर दिया.   

रांची में किसको-किसको मिली जीत

नकुल तिर्की: वार्ड 1   
सविता कच्छप: वार्ड 2 
मीनू देवी: वार्ड 7 
किरण खलखो: वार्ड 8 
गीता कुमारी: वार्ड 19 
सुनील यादव: वार्ड 20 
सुषमा राज: वार्ड 25
प्रदीप कुमार: वार्ड 26 
नीरज कुमार: वार्ड 31 
परमेश्वर सिंह: वार्ड 37
अवधेश ठाकुर: वार्ड 38 
अमित मिंज: वार्ड 48
जमीला खातून: वार्ड 49 

जुगसलाई नगर परिषद के नतीजे

 शेख अब्दुल अकीब: वार्ड संख्या 1
मोहम्मद इरशाद हैदर: वार्ड संख्या 2
गुरजिंदर सिंह: वार्ड संख्या 3 
राहत हुसैन: वार्ड संख्या 4 

निकाय                                                                     परिणाम

मेदिनीनगर नगर निगम
हजारीबाग नगर निगम
गिरिडीह नगर निगम
देवघर नगर निगम
धनबाद नगर निगम
चास नगर निगम
रांची नगर निगम
आदित्यपुर नगर निगम
मानगो नगर निगम
गढ़वा नगर परिषद
विश्रामपुर नगर परिषद
चतरा नगर परिषद
झुमरीतिलैया नगर परिषद
मधुपुर नगर परिषद
गोड्डा नगर परिषद
साहेबगंज नगर परिषद
पाकुड़ नगर परिषद
दुमका नगर परिषद
मिहिजाम नगर परिषद
चिरकुण्डा नगर परिषद
फुसरो नगर परिषद
रामगढ़ नगर परिषद (वर्ग-क)
लोहरदगा नगर परिषद
गुमला नगर परिषद
सिमडेगा नगर परिषद
चक्रधरपुर नगर परिषद
चाईबासा नगर परिषद
कपाली नगर परिषद
जुगसलाई नगर परिषद
श्री वंशीधरनगर नगर पंचायत
मझिआंव नगर पंचायत
हुसैनाबाद नगर पंचायत
हरिहरगंज नगर पंचायत
छत्तरपुर नगर पंचायत
लातेहार नगर पंचायत
कोडरमा नगर पंचायत
डोमचांच नगर पंचायत
बड़कीसरैया नगर पंचायत
धनवार नगर पंचायत
महागामा नगर पंचायत
राजमहल नगर पंचायत
बरहरवा नगर पंचायत
बासुकीनाथ नगर पंचायत
जामताड़ा नगर पंचायत
बुण्डू नगर पंचायत
खूंटी नगर पंचायत
सरायकेला नगर पंचायत
चाकुलिया नगर पंचायत

छावनी में तब्दील हुए मतगणना केंद्र

किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो, ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मतगणना केंद्र परिसर में प्रवेश से पहले सभी प्रत्याशियों, अभिकर्ताओं और कर्मियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है. सुरक्षा के लिए 2 लेयर में बलों की तैनाती की गई है. चतरा जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्ति श्री और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की जा रही है. 

JP Yadav

Recent Posts

‘आदिपुरुष’ के इन डायलॉग्स पर मचा बवाल, गुस्साए दर्शकों के आगे झुककर मनोज मुंतशिर; मांगनी पड़ी थी माफी!

Film Adipurush Controversy: आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर काफी विवाद हुआ था. दर्शकों ने फिल्म में…

February 27, 2026

भारत-इजराइल दोस्ती के बीच दिखी रॉयल स्टाइल- जेरूसलम में RE Goan Classic बनी स्टार, जानें खासीयत

PM Modi-Netanyahu Meeting: 25 फरवरी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू…

February 27, 2026

Liquor Scam Case: शराब घोटाले में मिली क्लीन चिट! कोर्ट के फैसले पर फूट-फूट कर रो पड़े केजरीवाल

Arwind Kejriwal: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में…

February 27, 2026

Kerala temple festival Video: केरल मंदिर में उत्सव के बीच हाथी को आया गुस्सा, युवक को सूंड से उठा फेका..

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां पर एक ओर…

February 27, 2026

Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, फिर धडाम से गिरे दाम; जानें अपने शहर में आज का रेट

Gold Price Today: शुक्रवार को सोने के भाव में थोडी गिरावट आई. रिकॉर्ड तोड तेजी…

February 27, 2026