Categories: झारखंड

Jharkhand Crime News: झारखंड में पति बना हैवान! पत्नी को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला

Crime News: धनबाद के झरिया इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। उमेश गुलगुलिया नामक युवक ने अपनी पत्नी सोनिया देवी की बेरहमी से पिटाई कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

Published by Mohammad Nematullah

मनीष मेहता की रिपोर्ट, Ranchi News: धनबाद के झरिया इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सुदामडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह पांडे बस्ती गुलगुलिया पट्टी में सोमवार की अहले सुबह पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। उमेश गुलगुलिया नामक युवक ने अपनी पत्नी सोनिया देवी की बेरहमी से पिटाई कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी उमेश रविवार की रात करीब आठ बजे काम से घर लौटा। उस वक्त पत्नी घर पर नहीं थी। लगभग दो घंटे बाद सोनिया लौटी तो उमेश भड़क गया और लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी।

परिवार का आरोप

दोनों ने किसी तरह खाना खाया और सो गए। लेकिन आधी रात को घटना ने रौद्र रूप ले लिया। सोमवार की सुबह करीब तीन बजे उमेश की नींद टूटी तो उसने देखा कि पत्नी मृत पड़ी है। आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि पिटाई के बाद वह सो गया था और सुबह उठने पर पत्नी को मृत पाया। लेकिन मृतका के परिजनों ने उमेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उमेश अक्सर शराब के नशे में सोनिया से मारपीट करता था। बीती रात भी उसने बर्बरता से पिटाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। परिजनों ने मांग की है कि उमेश को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

पुलिस जांच जारी

सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) धनबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो पाएगी। आरोपी पति उमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ जा रही है। 

Bhupen Hazarika Centenary Year: डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष लेख

Mohammad Nematullah

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026