Categories: झारखंड

Jharkhand: भाजपा समानांतर सरकार चलाने के भ्रम से बाहर निकले, विकास में सहयोग करे – विनोद पांडेय

Jharkhand: भाजपा समानांतर सरकार चलाने के भ्रम से बाहर निकले, विकास में सहयोग करे - विनोद पांडेय, सूर्या हांसदा प्रकरण पर निशाना, नगड़ी भूमि विवाद पर जवाब

Published by Swarnim Suprakash

रांची, झारखण्ड से मनीष मेहता की रिपोर्ट 
Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव और प्रवक्ता विनोद पांडेय ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता से बेदखल होने के बाद भी भाजपा अब तक मातम मना रही है और हर मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही है। पांडेय ने साफ कहा कि भाजपा को समानांतर सरकार चलाने का भ्रम हो गया है और यह केवल राज्य में अस्थिरता फैलाने का षड्यंत्र है।

सूर्या हांसदा प्रकरण पर निशाना

पांडेय ने कहा कि सूर्या हांसदा के मुद्दे पर भाजपा जिस तरह राजनीति कर रही है, वह आदिवासी समाज का अपमान है। उन्होंने याद दिलाया कि झामुमो के वरिष्ठ आदिवासी नेता हेमलाल मुर्मू पहले ही सूर्या के आपराधिक जीवन का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक कर चुके हैं। पांडेय ने भाजपा से पूछा—“क्या 24 से अधिक मुकदमों में फंसे सूर्या को ‘सामाजिक कार्यकर्ता’ बताना जनता की आंखों में धूल झोंकना नहीं है?”

नगड़ी भूमि विवाद पर जवाब

नगड़ी भूमि विवाद पर पांडेय ने कहा कि भाजपा आधे-अधूरे तथ्य सामने रखकर किसानों को भड़काने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण का फैसला पूर्व की सरकारों में लिया गया था, लेकिन हेमंत सरकार ने हमेशा संवाद की पहल की और रैयतों के अधिकारों का सम्मान किया।

Related Post

MS Dhoni: हीरो बने महेंद्र सिंह धोनी, माधवन संग करेंगे डेब्यू?

भाजपा पर बड़े आरोप

झामुमो प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ चेहरे अवैध खनन और तस्करी से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा—“भाजपा अपने दिल्ली वाले आकाओं के इशारे पर नाचना बंद करे और हेमंत सरकार को अस्थिर करने की साजिश छोड़ दे।”

आरक्षण और पैकेज की मांग उठाई

पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को चुनौती दी कि अगर वे सचमुच आदिवासी और गरीबों के हितैषी हैं तो केंद्र सरकार से झारखंड का बकाया खनिज राजस्व, विशेष पैकेज और किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी की मांग करें। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने एसटी को 28%, ओबीसी को 27% और एससी को 12% आरक्षण देने की पहल की है, लेकिन भाजपा इस पर चुप है।

“जनता सब समझ रही है”

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के पास न जनादेश है और न ठोस मुद्दा। कभी सीबीआई का राग, कभी भूमि विवाद का बहाना—इसी के जरिए जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि झामुमो की प्राथमिकता हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

PM Modi: BJP वर्कशॉप में आम कार्यकर्ता की तरह आखरी पंक्ति में बैठे नज़र आए PM मोदी

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash
Tags: jharkhand

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026