Categories: झारखंड

Jammu: जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध ड्रोन की हलचल, बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू

Jammu: जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध ड्रोन की हलचल, गजन्सू-मरह क्षेत्र में सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू,सूत्रों के अनुसार, ड्रोन को भारतीय सीमा के भीतर गहराई तक देखा गया।

Published by Swarnim Suprakash

जम्मू से अजय जंडयाल की रिपोर्ट 
Jammu: अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जम्मू के गजन्सू-मरह इलाके में बुधवार को संदिग्ध ड्रोन की हलचल देखी गई, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पूरे क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

गांवों तथा खेतों में तलाशी अभियान

सूत्रों के अनुसार, ड्रोन को भारतीय सीमा के भीतर गहराई तक देखा गया। इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने खेतों और आवासीय इलाकों को घेरकर तलाशी शुरू कर दी। पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है और टीमें लगातार गांवों तथा खेतों में तलाशी अभियान चला रही हैं।

Odisha: गंजाम जिले में कुत्ते का आतंक, पुरे इलाके में डर का माहौल

ड्रोन हथियार या मादक पदार्थ की खेप गिराने की कोशिश में?

सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि यह ड्रोन किसी हथियार या मादक पदार्थ की खेप गिराने की कोशिश में हो सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “सूचना मिलते ही पुलिस और बीएसएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। इलाके में गहन तलाशी जारी है।”

Related Post

कई बार पाकिस्तान की ओर से ड्रोन भेजकर हथियार और विस्फोटक गिराने की कोशिशें

गौरतलब है कि इससे पहले भी जम्मू सीमा क्षेत्र में कई बार पाकिस्तान की ओर से ड्रोन भेजकर हथियार और विस्फोटक गिराने की कोशिशें की गई हैं, जिन्हें सुरक्षा बलों ने नाकाम किया है। कई मौकों पर हथियार और गोला-बारूद बरामद भी हुए हैं।

अधिकारियों का  कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी और कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी घुसपैठ या तस्करी की कोशिश को तुरंत नाकाम किया जा सके।

CM Yogi के इलाके में अब मुसलमान नहीं कर सकते ये काम, लगाई गई ऐसी पाबंदी…शहनाई बजाना होगी मुश्किल

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash
Tags: BSFjammu

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026