Categories: झारखंड

Dhanbad Mayor Election 2026: चंद्रशेखर अग्रवाल को पीछे छोड़, आगे निकले पूर्व विधायक संजीव सिंह

Jharkhand Nagar Nikay Chunav Results 2026: धनबाद मेयर चुनाव की मतगणना जारी है. 29 उम्मीदवार मैदान में हैं. आइए जानते हैं कि क्या कहते हैं ताजा रुझान. अब तक 10 हजार मतों की गिनती पूरी हो चुकी है.

Published by sanskritij jaipuria

Jharkhand Nagar Nikay Chunav Results 2026: धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई. राजकीय पॉलिटेक्निक के मतगणना हॉल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन की निगरानी में चरणबद्ध तरीके से मतों की गिनती की जा रही है.

इस बार मेयर पद के लिए कुल 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. शुरुआती रुझानों में मुकाबला काफी दिलचस्प नजर आ रहा है. पहले राउंड की गिनती में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने बढ़त बनाई थी, लेकिन बाद के राउंड में स्थिति बदलती दिखी.

संजीव सिंह आगे

ताजा अपडेट के मुताबिक, झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह लगभग 2500 वोटों से आगे चल रहे हैं. अब तक करीब 10 हजार मतों की गिनती पूरी हो चुकी है. दूसरे प्रमुख उम्मीदवारों में संजीव कुमार अग्रवाल, चंद्रशेखर अग्रवाल,प्रकाश कुमार और शमशेर आलम भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं. अंतिम नतीजों के लिए अभी और राउंड की गिनती बाकी है.

23 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ था. इसके बाद से ही उम्मीदवारों और समर्थकों की नजरें मतगणना पर टिकी हुई हैं. प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से कराई जा रही है.

Related Post

कौन हैं संजीव सिंह?

संजीव सिंह झारखंड की राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं. वे वर्ष 2014 में झरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता था. उनका संबंध धनबाद जिले के सिंदरी क्षेत्र से है.

संजीव सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर पूरी की. उन्होंने दसवीं के बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता सूर्यदेव सिंह भी राजनीति से जुड़े रहे और वे कांग्रेस से संबद्ध थे. संजेव सिंह मजदूर राजनीति से भी जुड़े रहे हैं.

 

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Thalapathy Vijay divorce case: अभिनेता थलापति विजय के घर में कलह, पत्नी संगीता ने दायर की तलाक की अर्जी

Thalapathy Vijay divorce case: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और टीवीके के प्रमुख विजय की पत्नी…

February 27, 2026

The Kerala Story 2 controversy:‘द केरल स्टोरी 2’ को केरल हाईकोर्ट से मिली हरी झंडी, रिलीज का रास्ता हुआ साफ

The Kerala Story 2 film controversy: केरल हाईकोर्ट ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के…

February 27, 2026

Liver Cancer: लिवर कैंसर से रिंकू सिंह के पिता की मौत, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी, कब हो जाता है जानलेवा

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर से निधन होने…

February 27, 2026

Galaxy S26 Series: गैलेक्सी S26 सीरीज का धमाकेदार AI, सभी काम होंगे मिंटो में, खाना भी खुद से होगा ऑर्डर

Galaxy S26 Series: गैलेक्सी S26 सीरीज में नया AI सिस्टम रोजमर्रा के काम जैसे ऑर्डर…

February 27, 2026

Children Health: बदलते मौसम से बिगड़ सकती है बच्चों की सेहत, ऐसे रखें ध्यान, चाइल्ड स्पेशलिस्ट ने दिए ये टिप्स

Children health: फरवरी में तेजी से बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर बच्चों की सेहत…

February 27, 2026

Nissan Micra vs Hyundai i20: स्पेस, स्टाइल और सेफ्टी में किसकी बादशाहत, यहां जानें सारी डिटेल्स

Small Car Buying Guide: निसान माइक्रा और हुंडई आई20 दो अलग-अलग सोच को दर्शाती हैं—एक…

February 27, 2026