Home > देश > Sarla Maheshwari Passes Away: कौन थी सरला माहेश्वरी? लोगों का दिल जीत लेता था जिनकी एंकरिंग का अंदाज

Sarla Maheshwari Passes Away: कौन थी सरला माहेश्वरी? लोगों का दिल जीत लेता था जिनकी एंकरिंग का अंदाज

Who was Sarla Maheshwari | Sarla Maheshwari Passes Away | Sarla Maheshwari Death Reason: दूरदर्शन की सीनियर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन हो गया है. उन्होंने 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. साल

By: Preeti Rajput | Last Updated: February 12, 2026 3:09:34 PM IST



 Who was Sarla Maheshwari | Sarla Maheshwari Passes Away | Sarla Maheshwari Death| Sarla Maheshwari Death Reason: दूरदर्शन की सीनियर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन हो गया है. उन्होंने 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. साल 1980 और 1990 के दशक में डीडी न्यूज के बड़ा फेमस चेहरा थीं. उनकी मौत की जानकारी परिवार ने प्रेस रिलीज कर दी है. उनका अंतिम संस्कार 12 फरवरी को शाम 4 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा.  

सरला माहेश्वरी का निधन

सरला माहेश्वरी ने साल 1976 से 2005 तक दूरदर्शन में न्यूज एंकर के तौर पर काम किया था. उस दौर में दर्शकों के लिए वह एक जानी पहचानी आवाज और चेहरा बनकर उभरी थीं. उनके निधन ने फैंस को दुखी कर दिया है. लोग सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. सरला माहेश्वरी के खबरों को पेश करना का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता था. दर्शक उनके द्वारा पढ़ी जा रही खबरों को बेहद ध्यान से सुनते थे. डीडी न्यूज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए सरला माहेश्वरी के दुखद निधन की जानकारी दे दी है. साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई. 

दूरदर्शन परिवार ने दी श्रद्धांजलि

डीडी न्यूज ने श्रद्धांजलि अर्पित कर लिखा कि ‘दूरदर्शन परिवार की तरफ से श्रीमती सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि. वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित एंकर थीं. जिन्होंने अपनी मधुर आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया. उनकी सादगी, सयंम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा विश्वास स्थापित किया है.’ 

 सौम्य अंदाज के लिए मशहूर 

 रला माहेश्वरी ने 1976 में दूरदर्शन में एक अनाउंसर के रूप में अपना सफर शुरू किया था और 2005 तक करीब तीन दशकों तक न्यूज एंकरिंग की. लोग उन्हें उनके शांत स्वभाव, सौम्य आवाज और सटीक उच्चारण के लिए हमेशा याद रखेंगे.  

कौन है सरला माहेश्वरी? 

सरला माहेश्वरी दूरदर्शन की एक पुरानी इंडियन न्यूज़रीडर हैं जो अपने न्यूज़ पढ़ने के स्टाइल और सादगी के लिए मशहूर थीं. उन्होंने ही ब्लैक एंड व्हाइट टीवी के ज़माने में पहला कलर टेलीकास्ट एंकर करके इतिहास रचा था. 1976 में, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में PhD करते हुए दूरदर्शन पर अनाउंसर की नौकरी के लिए ऑडिशन दिया था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कपड़े की कहानी और जन्माष्टमी जैसे बच्चों के प्रोग्राम के लिए स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर की थी और टेलीविज़न पर अनाउंसर के तौर पर काम करती थीं. 1982 में, उन्होंने दूरदर्शन में न्यूज़रीडर के तौर पर काम करना शुरू किया, जहाँ उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट टेलीविज़न से कलर टीवी में बदलाव का अनुभव किया. उन्होंने ही भारत में एशियाड का पहला कलर टेलीकास्ट एंकर किया था.

Delhi Traffic Rules: वैलेंटाइन डे से पहले कर लें पेंडिंग चालान सेटल, वरना 14 फरवरी को होगा बड़ा नुकसान, यहां जानें टोकन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

राजीव गांधी का निधन की दी थी जानकारी 

मई 1991 में, जब राजीव गांधी का निधन हुआ, तो सरला माहेश्वरी ने ही दूरदर्शन के ज़रिए पूरे देश को उनकी मौत की खबर दी थी. 1997 में, मदर टेरेसा की मौत के बाद, सरला माहेश्वरी उनके अंतिम संस्कार को कवर करने के लिए पश्चिम बंगाल गईं; जिसके बाद उन्होंने कोई भी खबर कवर करने के लिए शहर से बाहर जाने के बजाय अपने बच्चों की देखभाल करने का फैसला किया.

रेलवे ने कोटा सिस्टम में किया बड़ा बदलाव, वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत-II में होगा लागू; यहां जानें जरूरी जानकारी

Advertisement