Categories: देश

Vallabh Maheshwari Death: कौन थे वल्लभ महेश्वरी जिनकी BMW पलटने से हुई मौत, जानें कितने करोड़ के थे वे मालिक?

Vallabh Maheshwari Death: राजस्थान के अलवर जिले में रविवार को एक बेहद दुखद हादसा हुआ जिसमें जयपुर के व्यवसायी वल्लभ महेश्वरी की मौत हो गई. आइए जानते हैं कि वे कौन है-

Published by sanskritij jaipuria

Vallabh Maheshwari Death: राजस्थान के अलवर जिले में रविवार शाम एक दुखद सड़क हादसे में जयपुर के व्यवसायी वल्लभ महेश्वरी की मौत हो गई. उनके वाहन बीएमडब्ल्यू (BMW) एक्सप्रेसवे पर पलटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पुलिस के अनुसार, वल्लभ महेश्वरी जयपुर से मथुरा जा रहे थे जब ये हादसा रैनी पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ.

पुलिस ने बताया कि वाहन चालक का कंट्रोल गाड़ी पर नहीं रहा. कार सड़क के किनारे की बैरिकेड तोड़ते हुए मीडियन से टकराई और अंत में एक कुल्वर्ट की दीवार से जा भिड़ी. दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. महेश्वरी और उनके ड्राइवर को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद महेश्वरी को अलवर के एक अन्य अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं.

राजनेताओं की प्रतिक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विपक्षी नेता टीका राम जुल्ली ने वल्लभ महेश्वरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में लिखा कि इस दुखद सड़क हादसे की खबर अत्यंत दुःखद है.

वल्लभ महेश्वरी कौन थे?

वल्लभ महेश्वरी के पास कॉर्पोरेट प्रबंधन और बिजनेस नेतृत्व का 32 साल से ज्यादा का एक्सपीरिएंस था. वे जयपुर स्थित शाकुन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर थे. अपने करियर में उन्होंने विज्ञापन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सहित कई क्षेत्रों की कंपनियों में निदेशक और पार्टनर के रूप में काम किया.

Related Post

वे करीब 12 कंपनियों से जुड़े थे, जिनमें एसजीएम बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड, शकुन कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, शकुन एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड, मनोकामना रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड और एन.एस. पब्लिसिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं. इसके अलावा वे रूप शकुन फाउंडेशन, शकुन बिल्डहोम प्राइवेट लिमिटेड और शकुन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से भी जुड़े थे.

व्यवसाय और नेट वर्थ

वल्लभ महेश्वरी की व्यक्तिगत संपत्ति सार्वजनिक नहीं की गई है. लेकिन उनके बिजनेस Shakun Advertising Private Limited ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 106 करोड़ रुपये का राजस्व और Shakun Sales Private Limited ने लगभग 110 करोड़ रुपये का राजस्व रिपोर्ट किया.

परिवार और निजी जीवन

वल्लभ महेश्वरी का परिवार निजी रखा गया था, हालांकि उनके कई करीबी रिश्तेदार शाकुन ग्रुप के बिजनेस संचालन में सक्रिय थे. इनमें गोपाल दास महेश्वरी और कृष्ण दास महेश्वरी जैसे प्रमुख सदस्य शामिल हैं, जो हॉस्पिटैलिटी और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में डायरेक्टर के रूप में काम करते थे,

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

मिस इंडिया अर्थ प्रतिभागी सायली सुर्वे हुईं ‘लव जिहाद’ का शिकार! हिंदू धर्म में की वापसी

Sayali Surve News: यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में इंदापुर…

March 9, 2026

अब एटीएम से बिना कार्ड निकालें कैश! यूपीआई से मिनटों में मिलेंगे पैसे

ATM Withdrawal Tips: पहले अगर एटीएम कार्ड घर पर रह जाता था तो परेशानी हो…

March 9, 2026

जेल से भागे तो भी नहीं होगी सजा! इस देश का कानून कर देगा हैरान; जानिए चौंकाने वाली वजह

Prison Escape Law: दुनियाभर में हमने देखा है कि अंग कैदी जेल तोड़कर भागते हैं,…

March 9, 2026

LPG refill rule changed: एलपीजी रिफिल का वेटिंग पीरियड बढ़ा; अब इतने दिन तक करना होगा इंतजार

LPG Minimum waiting period: रिपोर्ट्स में कहा गया है कि देश के किसी भी पंप…

March 9, 2026