Categories: देश

IPS Satish Golcha: 2020 में हुए दंगे से लेकर तिहाड़ जेल तक… जानें कौन हैं सतीश गोलचा? जिन्हें बनाया गया दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर

IPS Satish Golcha: गोलचा होमगार्ड महानिदेशक एसबीके सिंह का स्थान लेंगे, जिन्हें गृह मंत्रालय ने 1 अगस्त को दिल्ली पुलिस का कार्यवाहक आयुक्त नियुक्त किया था।

Published by Ashish Rai

IPS Satish Golcha: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर एक जनसभा के दरम्यान हुए हमले के एक दिन बाद, गृह मंत्रालय (एमएचए) ने गुरुवार को(21 अगस्त) को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया। गृह मंत्रालय की 21 अगस्त की अधिसूचना के अनुसार, गोलचा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक कार्यभार संभालेंगे।

बॉम्बे HC देखेगी सीएम योगी पर बनी फिल्म, CBFC दो बार रिजेक्ट कर चुकी है सर्टिफिकेशन…जाने कोर्ट तक कैसे पहुंचा मामला?

अधिसूचना में कहा गया है, ‘सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से, सतीश गोलचा, जो वर्तमान में दिल्ली के डीजी (कारागार) के पद पर कार्यरत हैं, को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक दिल्ली का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया जाता है।’ गोलचा होमगार्ड महानिदेशक एसबीके सिंह का स्थान लेंगे, जिन्हें गृह मंत्रालय ने 1 अगस्त को दिल्ली पुलिस का कार्यवाहक आयुक्त नियुक्त किया था।

Related Post

सतीश गोलचा कौन हैं?

सतीश गोलचा इससे पहले दिल्ली पुलिस के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), संयुक्त आयुक्त और विशेष आयुक्त के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं । उन्होंने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वर्ष 2020 के दंगों के दरम्यान विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) के रूप में अपने कार्यों के लिए ख्याति प्राप्त की। उन्होंने फरवरी 2022 से जून 2023 तक अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में भी कार्य किया, जिसके बाद उनका दिल्ली स्थानांतरण हो गया।

बीते साल,मई 2024 में एलजी वीके सक्सेना ने पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश के आधार पर गोलचा को तिहाड़ जेल का प्रमुख नियुक्त किया।

Aadhaar Card: देश के इस राज्य में अब वयस्कों को नहीं मिलेगा नया आधार कार्ड, सरकार ने लिया चौंका देने वाला फैसला, वजह जानकर हैरान…

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Morning Consult Survey 2026: दुनिया में फिर No.1 बने PM मोदी, ट्रंप समेत बाकी नेता रह गए बहुत पीछे

Morning Consult Survey 2026: इस डेटा के आधार पर वे दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं…

March 25, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च? आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank holiday list march 2026: मार्च के आखिरी सप्ताह में कई बड़े त्योहार और वीकेंड…

March 25, 2026

अप्रैल में टेक लवर्स की होगी मौज, मार्केट में OnePlus से लेकर Oppo तक आ रहे कई शानदार फोन

Upcoming Smartphones in April 2026: अप्रैल का महीना टेक लवर्स के लिए काफी खास होने…

March 25, 2026

Monalisa harassment: ‘मुझे 10 बार छुआ…’, सनोज मिश्रा पर वायरल गर्ल मोनालिसा ने लगाए गंभीर आरोप, घर वालों ने भी नहीं दिया साथ

Monalisa harassment claim: महाकुंभ से फेमस हुई वायरल गर्ल ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर काफी…

March 25, 2026