Categories: देश

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई पूरी होने तक आर्थिक मदद दी जाती है. अलग-अलग चरणों में पैसे जमा होते हैं, जो 21 साल की उम्र तक ब्याज सहित 1 लाख रुपये से ज्यादा हो जाते हैं.

Published by sanskritij jaipuria

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली में बेटियों की पढ़ाई को प्रोत्साहन देने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने लखपति बिटिया योजना शुरू की है. ये योजना पहले से चल रही लाडली योजना का ही विस्तारित रूप है. इसका मेन उद्देश्य ये है कि बेटियों को जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई पूरी होने तक आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि पैसे की कमी के कारण उनकी पढ़ाई बीच में न रुके.

इस योजना के तहत सरकार अलग-अलग चरणों में बेटियों के खाते में पैसे जमा करती है. समय के साथ इन पैसों पर ब्याज भी जुड़ता रहता है और जब लड़की 21 साल की हो जाती है, तब तक ये राशि एक लाख रुपये से भी ज्यादा हो सकती है.

किसे मिलेगा योजना का लाभ

लखपति बिटिया योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं.

 लड़की का जन्म दिल्ली में हुआ होना चाहिए.
 परिवार कम से कम 3 साल से दिल्ली में रह रहा हो.
 परिवार की सालाना आय 1.20 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

अगर कोई लड़की दिल्ली में पढ़ाई कर रही है लेकिन उसका जन्म किसी दूसरे राज्य में हुआ है या उसका परिवार स्थायी रूप से दिल्ली का निवासी नहीं है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

इसके अलावा, एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही इस योजना का फायदा दिया जाएगा. हालांकि जो बेटियां सरकारी या लाइसेंस प्राप्त देखभाल केंद्रों में रहती हैं, उनके लिए कुछ नियमों में छूट दी जा सकती है.

योजना के तहत कितनी राशि मिलती है

इस योजना में सरकार बेटी के आधार से जुड़े बैंक खाते में अलग-अलग समय पर पैसे जमा करती है.

 जन्म के समय: 11,000 रुपये
 पहली कक्षा में दाखिले पर: 5,000 रुपये
 छठी कक्षा में: 5,000 रुपये
 नौवीं कक्षा में: 5,000 रुपये
 दसवीं कक्षा पास करने पर: 5,000 रुपये
 बारहवीं कक्षा पास करने पर: 5,000 रुपये
 ग्रेजुएशन या डिप्लोमा करने पर: 20,000 रुपये

इस तरह सरकार कुल मिलाकर लगभग 56,000 रुपये जमा करती है. समय के साथ ब्याज जुड़ने पर ये रकम 21 साल की उम्र तक एक लाख रुपये से ज्यादा हो जाती है. ये राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है.

आवेदन कैसे करें

लखपति बिटिया योजना के लिए आवेदन 1 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे. आवेदन करने के लिए दिल्ली के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा. आवेदन के समय कुछ जरूरी दस्तावेज देने होंगे, जैसे:

 जन्म प्रमाण पत्र
 आधार कार्ड
 आय प्रमाण पत्र
 दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र
 बैंक खाते की जानकारी

इन दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करने के बाद पात्र होने पर बेटी के खाते में तय चरणों के अनुसार राशि जमा की जाएगी.  

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Cancer Risk: नई स्टडी ने किया अलर्ट! अकेलापन और कैंसर के बीच मिला डराने वाला लिंक; यहां समझें कनेक्शन

Loneliness health effects: इस रिसर्च ने यह भी दिखाया कि जिन लोगों का सामाजिक संपर्क…

March 5, 2026