Categories: देश

‘एक महीने में काम तमाम कर दूंगा’, अब वृंदावन के इस कथावाचक को मिली धमकी, ऑडियो मैसेज आते ही पूरे परिसर में मचा हंगामा

Death Threat: कथावाचकों पर हो रहे अत्याचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कहीं न कहीं इसका मुख्य कारण जातिवाद है। वहीं अब वृंदावन से भी ऐसी ही घटना सामने आ रही है। दरअसल, वृंदावन स्थित प्रियाकांत जू मंदिर के संस्थापक और प्रसिद्ध भागवत कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है।

Published by Heena Khan

Death Threat: कथावाचकों पर हो रहे अत्याचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कहीं न कहीं इसका मुख्य कारण जातिवाद है। वहीं अब वृंदावन से भी ऐसी ही घटना सामने आ रही है। दरअसल, वृंदावन स्थित प्रियाकांत जू मंदिर के संस्थापक और प्रसिद्ध भागवत कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद पूरे परिसर में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि  मंदिर कार्यालय के फोन पर एक ऑडियो मैसेज आता है।  जिसमें एक व्यक्ति ने एक महीने के अंदर अंदर कथावाचक को उड़ाने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं “उड़ाने” की धमकी देते हुए  देते हुए ये भी कहा गया कि ज्यादा होशियारी न दिखाई जाए। इस घटना के बाद उनके अनुयायियों और समर्थकों में भारी चिंता और भय का माहौल है। वहीं मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने इस बात की जानकारी दी  कि उन्हें इस संबंध में एक तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और तकनीकी माध्यमों से आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

पाकिस्तान से भी मिल चुकी है धमकी

आपको बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब देवकीनंदन ठाकुर को धमकी मिली हो। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उन्हें पाकिस्तान से ऐसे धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि पत्रों के माध्यम से जान से मारने की धमकियां भी दी गई हैं।  इतना ही नहीं एक बार उनकी कार पर हमला भी हुआ था, जिसमें ड्राइवर की सूझबूझ से उनकी जान बच गई थी। लेकिन अब इस घटना को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। वहीं हाल ही में  वो वृंदावन के मांट क्षेत्र में वंशीवट पर भागवत कथा कर रहे हैं, जहां हजारों भक्त उनकी कथाएं सुनने पहुंचते हैं। वहीं उनकी लोकप्रियता और सामाजिक-धार्मिक सक्रियता के चलते को अक्सर  विवादों में घिरे रहते हैं।

Related Post

बढ़ाई गई सुरक्षा

जैसे ही उन्हें इस बात धमकी मिली वैसे ही  उनके अनुयायियों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने मंदिर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा भी बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि हाल ही में एक कथावाचक को जातिवाद के आधार पर निशाना बनाया गया था।  इतना ही नहीं इस दौरान पुलिस ने कहा है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

UP Weather Today: तूफानी हवाओं के साथ पड़ेंगी बौछारें, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Indian Railway: होली पर रेलवे का मेगा तोहफा! 1400 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की मौज ही मौज

Holi 2026: इस होली के त्योहार के दौरान यात्रियों को आरामदायक और बिना किसी परेशानी…

February 6, 2026

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026