Shefali Jariwala: कांटा लगा गर्ल एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत के बाद सबसे ज्यादा उनके पति और उनकी माँ टूटी हैं। कहते हैं न एक हमसफ़र को खोने का दर्द और एक औलाद खोने का दर्द कोई नहीं समझ सकता। शेफाली के अचानक निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में है। सबसे ज्यादा दुखी उनके पति पराग त्यागी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, पराग खुद भी एक्टर रहे हैं और शेफाली के साथ उनका रिश्ता काफी मजबूत और बेहतरीन था। दोनों जब भी मीडिया के सामने आते थे तो एक दूसरे को गले लगते और चूमते थे। लेकिन शेफाली के निधन के बाद पराग अकेले हो गए हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के निधन के बाद अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीँ शेफाली की तस्वीर शेयर करने के साथ साथ उन्होंने अपनी पत्नी की खूबियां बताई हैं।
पराग ने मौत के बाद जताया प्यार
पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, शेफाली, मेरी परी, जैसी दिखती थी, उससे कहीं ज्यादा थी। वो अनुग्रह में लिपटी आग की तरह थी, तेज, केंद्रित और अनुभवी। एक ऐसी महिला जो अपने करियर, अपने शरीर, अपने दिमाग और अपनी आत्मा को लेकर हमेशा सचेत रहती थी और पूरी कोशिशों के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाने में लगी रहती थी।
‘ऐसी थी मेरी शेफाली’
इसके अलावा पति पराग ने आगे लिखा लेकिन इन सभी उपाधियों और उपलब्धियों से परे, शेफाली को उसकी सबसे निस्वार्थ भावना के लिए प्यार किया जाता था। वो सभी की माँ थी। वो हमेशा दूसरों को पहले रखती थी और अपनी मौजूदगी में दूसरों की भलाई के बारे में ही सोचती थी। वो अपने पिता के लिए एक उदार बेटी थी। वो एक समर्पित और प्यारी पत्नी और सिम्बा की एक प्यारी माँ थी। वो एक देखभाल करने वाली बहन और मासी भी थी। और उन लोगों के लिए एक वफादार दोस्त थी जिनके साथ वो बहुत साहस और करुणा के साथ जुड़ती थी।