इंदौर में वनडे से पहले विराट कोहली और कुलदीप यादव ने किए उज्जैन में महाकाल के दर्शन

Virat Kohli In Mahakaleshwar Temple: मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और कुलदीप यादव ने इंदौर में वन-डे मैस से पहले किए बाबा महाकाल के दर्शन. दोनों ने भस्म आरती में भा लिया और पूरी श्रृद्धा के साथ पूजा-अर्चना की.

Published by Tavishi Kalra

Virat Kohli In Mahakaleshwar Temple: किंग कोहली ने इंदौर में वन-डे से पहले उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए और सुबह की भस्म आरती में भाग लिया. विराट कोहली के साथ कुलदीप यादव ने भी महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया.

शनिवार सुबह यानि आज 17 जनवरी 2026 को विराट कोहली और कुलदीप यादव ने भस्म आरती में सम्मिलित होकर बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की, इस दौरान दोनों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजन किया. महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के प्रमुख मंदिरों में से एक है. विराट कोहली और कुलदीप यादव ने अपने न्यूजीलैंड के साथ वन-डे से पहले दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद लिया.

विराट कोहली बहुत धार्मिक है. उनको किसी भी बड़े मौके से पहले भगवान के धाम या किसी मंदिर में जरूर देखा जाता है. 18 जनवरी, 2026 को आखिरी मैच इंदौर में होने वाला है. अपनी बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर विराट और कुलदीप यादव दोनों बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे और हाजिरी लगाई.

Related Post

इससे पहले भी विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं. इंदौर में होने वाले इस आखिरी मुकाबले से पहले कोच गौतम गंभीर, सितांशु कोटक, केएल राहुल ने भी महाकाल बाबा का आशीर्वाद लिया.

Know Your Rituals: कल्पवास क्या है? माघ माह में ही क्यों किया जाता है कल्पवास, जानें महत्व और नियम

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता 

Tavishi Kalra

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026