Home > देश > पूर्व रेसलर और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, बधाइयों का लगा तांता

पूर्व रेसलर और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, बधाइयों का लगा तांता

र्व अंतराष्ट्रीय रेसलर और हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के घर नया मेहमान आया है। विनेश फोगाट और सोमवीर के घर नए बच्चे ने जन्म लिया है। विधायक विनेश ने बेटे को जन्म दिया है।

By: Ashish Rai | Last Updated: July 1, 2025 10:18:58 PM IST



Vinesh Phogat: पूर्व अंतराष्ट्रीय रेसलर और हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के घर नया मेहमान आया है। विनेश फोगाट और सोमवीर के घर नए बच्चे ने जन्म लिया है। विधायक विनेश ने बेटे को जन्म दिया है। विनेश और सोमवीर का यह पहला बच्चा है। उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सोमवार को डिलीवरी के लिए भर्ती करवाया गया था। 

https://www.inkhabar.com/india/ajit-pawar-ncp-reaction-chhatra-nizampur-name-change-bjp-mahayuti-maharashtra-news-9382/

ऑपरेशन के जरिए हुई डिलीवरी

जानकारी के अनुसार, विनेश फोगाट ने मंगलवार सुबह बच्चे को जन्म दिया। विनेश के परिजनों की तरफ से बताया गया है कि ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी हुई है। मां-बेटा दोनों स्वस्थ हैं। घर में नया मेहमान आने से विनेश के परिजनों में खुशी की लहर है। 

विनेश फोगट ने मार्च महीने में प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने 6 मार्च को इंस्टाग्राम पर पति सोमवीर के साथ फोटो शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी की जानकारी देते हुए लिखा था “ऑवर लव स्टोरी कंटिन्यू विद न्यू चैप्टर”। इसके साथ ही उन्हें नन्हे बेबी के फुट प्रिंट और लव का सिंबल भी शेयर किया था। 

कुमारी शैलजा ने विनेश फोगाट को बधाई

घर में खुशियां आने के बाद विनेश औऱ उनके पति को लोग बधाई दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की महासचिव और सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने फोगाट को उनके पहले बच्चे के जन्म पर बधाई दी। उन्होंने एक्स’ पर लिखा, ‘जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगट को बेटे के जन्म पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि नवजात शिशु परिवार में खुशियां और शुभता लाए और आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें।’

14 दिसंबर 2018 को हुई थी विनेश फोगट और सोमवीर राठी की शादी 

बता दें, विनेश फोगाट और उनके पति सोमवीर राठी दोनों ही पहलवान हैं। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। विनेश और सोमवीर की शादी 14 दिसंबर 2018 को हुई थी। हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी में दोनों ने 7 की जगह 8 फेरे लिए थे। आठवां फेरा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ की शपथ के साथ लिया गया था। विनेश ने पिछले साल हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। वह कांग्रेस के टिकट पर जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से जीती थीं।

https://www.inkhabar.com/india/digital-india-completes-10-years-pm-modi-blog-on-adecade-of-digital-india-9388/

Advertisement