Categories: देश

यात्रियों के लिए खुशखबरी! वंदे भारत समेत 11 ट्रेनें शुरू, यूपी-दिल्ली-बिहार रूट, स्टॉपेज और किराया देखें

Vande Bharat Express: 11 नई ट्रेन शुरू करने जा रही है. जिसमें वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल है. चुनाव वाले राज्य पश्चिम बंगाल और असम के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र को इन ट्रेनों से फायदा होगा. देश की पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली और हावड़ा के बीच चलने वाली है.

Published by Mohammad Nematullah

Vande Bharat Express: 11 नई ट्रेन शुरू करने जा रही है. जिसमें वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल है. चुनाव वाले राज्य पश्चिम बंगाल और असम के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र को इन ट्रेनों से फायदा होगा. देश की पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली और हावड़ा के बीच चलने वाली है. ये ट्रेन उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन 11 नई ट्रेनों में 8 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और दो सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल है. असम और बंगाल में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है. अमृत भारत एक्सप्रेस को एक किफायती ट्रेन माना जाता है, जो कम टिकट कीमतों पर यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करती है.

नई अमृत भारत ट्रेन रूट जानें

  • दिल्ली हावड़ा (आनंद विहार टर्मिनल)
  • न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली
  • SMVT बेंगलुरु-अलीपुरद्वार
  • अलीपुरद्वार-पनवेल
  • डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ)
  • कामाख्या-रोहतक
  • सियालदह-वाराणसी
  • न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन – हावड़ा गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

पोंगल के शुभ अवसर पर तमिलनाडु पहुंचे PM Modi, अन्नदाताओं को लेकर कह दी बड़ी बात

देश की पहली ट्रेन भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलेंगी. इस 16 कोच  वाली ट्रेन में 11 थर्ड AC कोच, 4 सेकंड AC कोच और एक फर्स्ट AC कोच होंगे. यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. यह नारंगी और भूरे रंग की ट्रेन पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के बीच रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी. यह प्रमुख शहरों के बीच कम समय में यात्रा को आसान बनाएगी. हावड़ा गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 3AC कोच का किराया 2299 रुपये था. इस ट्रेन में कोई RAC या वेटिंग लिस्ट टिकट नहीं होगा. 400 किलोमीटर से कम दूरी के लिए किराया समान रहेगा. वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा और गुवाहाटी के बीच 958 किलोमीटर की दूरी 14 घंटे में तय करेगी. यह ट्रेन मालदा टाउन, न्यू जलपाईगुड़ी और कामाख्या जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी.

वंदे भारत ट्रेन किराया

  • हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी – 1334 रुपये
  • हावड़ा से मालदा टाउन – 960 रुपये
  • हावड़ा से कामाख्या (2AC) – 2970 रुपये
  • हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी – 1724 रुपये
  • हावड़ा से मालदा टाउन – 1240 रुपये
  • 1AC हावड़ा से कामाख्या – 3640 रुपये
  • 1AC हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी – 2113 रुपये
  • 1AC हावड़ा से मालदा टाउन – 1520 रुपये
  • थर्ड AC ट्रेन किराया
  • कामाख्या से मालदा टाउन – 1522 रुपये
  • सेकंड AC 1965 रुपये
  • फर्स्ट AC 2409 रुपये
  • कामाख्या से न्यू जलपाईगुड़ी थर्ड AC किराया 962 रुपये
  • सेकंड AC 1243 रुपये
  • फर्स्ट AC 1524 रुपये

दो नई एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलेंगी

पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के बीच दो नई एक्सप्रेस ट्रेनें भी शुरू होने वाली है. ये ट्रेनें बेंगलुरु-बालुरघाट एक्सप्रेस (SMVT बेंगलुरु-बालुरघाट एक्सप्रेस) और बेंगलुरु-राधिकापुर एक्सप्रेस (SMVT बेंगलुरु-राधिकापुर एक्सप्रेस) है. रेलवे बोर्ड ने बांकुड़ा-मायानपुर MEMU पैसेंजर ट्रेन को जयरामबाटी तक बढ़ाने का भी फैसला किया है.

Related Post

हावड़ा दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

हावड़ा दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 13065 होगा. जबकि दिल्ली हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस का नंबर 13066 होगा. यह ट्रेन बांडेल, बर्धमान, आसनसोल, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और लखनऊ स्टेशनों पर रुकेगी.

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज

यह अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 25 स्टेशनों पर रुकेगी. यह ट्रेन बंगाल से चलकर बांडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, पारसनाथ, NSCB गोमोह, धनबाद, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, महाराजा बिजली पासी (निहालगढ़), लखनऊ जंक्शन, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन हफ्ते में दो बार चलेगी.

हावड़ा दिल्ली ट्रेन टाइमटेबल

हावड़ा दिल्ली ट्रेन (13065) गुरुवार को हावड़ा से और शनिवार को दिल्ली से चलेगी. इसमें 20 कोच होंगे. ट्रेन नंबर 13065 गुरुवार को हावड़ा से 23:10 (रात 11:10 बजे) बजे निकलेगी और शनिवार को सुबह 2:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी में, ट्रेन नंबर 13066 आनंद विहार से सुबह 5:15 बजे निकलेगी और रविवार को सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

क्या तान्या मित्तल बनेंगी एकता कपूर की नई हीरोइन? गिफ्ट्स और बकलावा के साथ खास मुलाकात; शेयर किया VIDEO

Tanya Mittal: 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार एपिसोड से तान्या मित्तल की किस्मत…

February 28, 2026

Rajpal Yadav case: कर्ज, जेल और कमबैक… क्या पलटने वाली है राजपाल की किस्मत? एक्टर ने बताया 10 साल का मास्टर प्लान

Rajpal Yadav case: बॉलीवुड के अभिनेता राजपाल यादव ने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस…

February 28, 2026

Rashmika Mandanna wedding: हाथ में हरा नारियल लेकर विजय की ओर बढ़ी रश्मिका, जाने तेलुगु शादियों की ये अनोखी रस्म

Rashmika Mandanna wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के…

February 28, 2026

ईरान के ये 5 हथियार इजराइल के लिए बन सकते हैं बड़ी चुनौती, हाइपरसोनिक मिसाइलों का भी है भंडार

Iran Israel war: इजराइल ने एक बार फिर ईरान पर ताबड़तोड़ हमला किया है. इजराइल…

February 28, 2026