Categories: देश

हवाई जहाज की छुट्टी! 2027 में 350 की रफ्तार से उड़ेगी वंदे भारत; रेलवे ने कर दिया दुनिया को हैरान करने वाला एलान!

350 की रफ्तार और कवच 5.0 की सुरक्षा! वंदे भारत 4.0 के साथ बदल जाएगी भारतीय रेल की सूरत. जानें कब होगी लॉन्च और क्या हैं इसके होश उड़ा देने वाले फीचर्स...

Published by Shivani Singh

भारतीय रेलवे से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सफर के शौकीनों का उत्साह बढ़ा दिया है. कभी हमने सोचा था कि भारत में ट्रेनें हवाई जहाज की रफ्तार से बात करेंगी? शायद नहीं. लेकिन अब यह हकीकत बनने जा रही है। रेलवे मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि साल 2027 में वंदे भारत का सबसे घातक और एडवांस 4.0 वर्जन लॉन्च होने जा रहा है.

आइये जानते हैं वंदे भारत के नेक्स्ट जनरेशन के बारे में…

350 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से दौड़ेगी वंदे भारत

वंदे भारत 4.0 की सबसे बड़ी खूबी इसकी स्पीड है. PIB ने जो जानकारी साझा की है उसके मुताबिक, इसके रेल कॉरिडोर की क्षमता 350 किमी प्रति घंटा (KMPH) होगी. यानी अब एक शहर से दूसरे शहर जाने में उतना ही वक्त लगेगा, जितना शायद आपको ऑफिस से घर पहुंचने में लगता है। यह भारत की अब तक की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन होगी, जो सीधे तौर पर दुनिया की बेहतरीन बुलेट ट्रेनों को चुनौती देगी.

Related Post

17 जनवरी को वंदे भारत स्लीपर को मिलेगी हरी झंडी

अगर हम पीछे मुड़कर देखें, तो वंदे भारत ने बहुत कम समय में एक लंबा सफर तय किया है: इसकी शुरुआत 2019 में हुई थी. 15 फरवरी 2019 को पहली वंदे भारत ने पटरी पर कदम रखा था. 30 सितंबर 2022 को इसका 2.0 वर्जन आया, जो पहले से हल्का और तेज था. पिछले साल यानी 2025 में वंदे भारत 3.0 को पूरी तरह ऑपरेशनल कर दिया गया और अब इसी महीने 17 जनवरी 2026 से ‘वंदे भारत स्लीपर’ की शुरुआत हो गई है, ताकि आप सोते हुए लंबा और आरामदायक सफर तय कर सकें.

वंदे भारत कवच 5.0

तेज रफ्तार का मतलब यह नहीं कि सुरक्षा पीछे छूट जाए. वंदे भारत 4.0 में कवच 5.0 लगाया जा रहा है. यह भारत का अपना ‘सुरक्षा घेरा’ है जो ट्रेन को किसी भी तरह की टक्कर या दुर्घटना से बचाएगा. इसके साथ ही इसमें यात्रियों के लिए ‘फाइव स्टार’ सुविधाएं, अपग्रेडेड टॉयलेट्स और शानदार इंटीरियर फिनिशिंग मिलेगी.

2047 तक 4,500 वंदे भारत ट्रेनें दौड़ेंगी

रेल मंत्रालय का विजन सिर्फ एक-दो ट्रेनों तक सीमित नहीं है। मंत्रालय का दावा है कि साल 2047 तक देश में 4,500 वंदे भारत ट्रेनें दौड़ेंगी  यानी आने वाले समय में भारत के हर छोटे-बड़े जिले में इस प्रीमियम ट्रेन की कनेक्टिविटी होगी. यह बदलाव केवल रेलवे का नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ते एक आम हिंदुस्तानी के सपनों का सफर है. अब बस इंतजार है 2027 का, जब हम और आप 350 की रफ्तार से देश को करीब से देखेंगे.

Shivani Singh

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026