Home > देश > Uttarakhand Earthquake: 15 दिन में दूसरी बार आया उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप, तर-तर कांपे लोग, जानें क्या हुआ नुकसान?

Uttarakhand Earthquake: 15 दिन में दूसरी बार आया उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप, तर-तर कांपे लोग, जानें क्या हुआ नुकसान?

Bageshwar Earthquake: उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप आया है. मिली हुई जानकारी के अनुसार इस झटके से किसी के हताहत की खबर नहीं आई है, आइए जानते हैं सबकुछ-

By: sanskritij jaipuria | Published: April 5, 2026 1:33:10 PM IST



Bageshwar Earthquake: उत्तराखंड के बागेश्वर से एक खबर आ रही है कि वहां पर भूकंप के झटके फील किए गए हैं. मिली हुई जानकारी के मुताबिक, आज रविवार की सुबह 3.5 की स्पीड से भूकंप आया है. अच्छी बात ये है कि इस भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन जैसे ही लोगों को भूकंप के झटके फील हुए लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. 

बागेश्वर जिले के आपदा प्रबंधन कार्यालय की जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह क्षेत्र में 3.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र बागेश्वर ही था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर मापी गई. आपको बता दें कि जागरण के मुताबिक उत्तराखंड के बागेश्वर में 21 मार्च को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, यानी 15 दिन में दूसरी बार भूकंप आया है.

कब फील हुआ भूकंप?

सुबह के शुरुआती समय में आए इस कम तीव्रता वाले भूकंप से कुछ क्षेत्रों में लोगों ने हल्के झटके महसूस किए, जिससे थोड़ी देर के लिए हलचल और चिंता का माहौल बन गया. हालांकि, अधिकांश लोग इसे महसूस तक नहीं कर पाए.

इससे पहले भी आया था भूकंप

इससे पहले बागेश्वर में 21 मार्च शनिवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे. नींद में सो रहे लोग डर के मारे घरों से बाहर आ गए थे, लेकिन किसी भी तरह के नुकसान नहीं हुआ था.

भूकंप सुबह 04:56:16 बजे दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता 2.5 मापी गई. इसका केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.885 उत्तर अक्षांश और 80.016 पूर्व देशांतर पर रहा और इसकी गहराई लगभग 5 किलोमीटर बताई गई है. सुबह के समय आए इस हल्के भूकंप के झटकों को कुछ स्थानों पर महसूस किया गया, जिससे थोड़ी देर के लिए लोगों में भय का माहौल बन गया.

Advertisement