Categories: देश

महाराष्ट्र में फिर से गरमाई सियासत, जाने किसने हजारों लोगों के सामने अमित शाह को बोला ‘एनाकोंडा’?

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने सवाल पुछा कि अगर वंशवाद गलत है तो अमित शाह का बेटा क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष किसके कहने पर बना?

Published by Shubahm Srivastava

Uddhav Thackeray Speech: आगामी नगर निगम चुनावों से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में गरमाहट तेज हो गई है. इसी कड़ी में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने सोमवार को मुंबई के वरळी डोम में “निर्धार मेळावा” आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया. इस सभा में उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखे प्रहार किए और मुंबई के नियंत्रण को लेकर जनता को चेताया.

ठाकरे ने कहा कि “मुंबई पर दो व्यापारियों की नज़र है” और गृह मंत्री अमित शाह पर परोक्ष हमला करते हुए उन्हें एनाकोंडा बताया — “एक ऐसा सांप जो सब कुछ निगल जाता है.” उन्होंने कहा कि शाह मुंबई को “निगलने” आए हैं, लेकिन “हम पेट फाड़कर भी बाहर निकलेंगे, मुंबई नहीं छोड़ेंगे.” 

‘वंशवाद का आरोप लगाना दोहरा मापदंड’

वंशवाद के मुद्दे पर ठाकरे ने पलटवार करते हुए पूछा कि “अगर वंशवाद गलत है तो अमित शाह का बेटा क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष किसके कहने पर बना?” उन्होंने कहा कि ठाकरे परिवार पर वंशवाद का आरोप लगाना दोहरा मापदंड है.

‘बीजेपी के पास सच्चे शिवसैनिक नहीं’

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट और भाजपा पर भी उन्होंने हमला बोला — “इनके पास पैसा है, लेकिन सच्चे शिवसैनिक नहीं.” उन्होंने पुराने सहयोगियों को याद दिलाया कि शिवसेना केवल सत्ता नहीं, समर्पण की पार्टी है.

Related Post

Cyclone Montha तमिलनाडु से बिहार तक मचाएगा तबाही, 3 दिन ना निकलें घर से! IMD ने जारी किया अलर्ट

‘हमारी नजर मुंबई पर’

आदित्य ठाकरे ने मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया, जिस पर उद्धव ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि “इस पर गहराई से काम करें, शुरुआत मुंबई से करनी होगी क्योंकि अब नजर मुंबई पर है.”

चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे का शक्ति प्रदर्शन

कुल मिलाकर, “निर्धार मेळावा” उद्धव ठाकरे के लिए शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ एक चुनावी रणनीति का मंच साबित हुआ. इसमें उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) को एकजुट रखने, मतदाताओं को जागरूक करने और भाजपा-शिंदे गुट के खिलाफ तीखे तेवर दिखाने का स्पष्ट संदेश दिया. यह सभा आगामी नगर निगम चुनावों से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव की आक्रामक वापसी के रूप में देखी जा रही है.

दूसरे चरण के SIR में इस बार क्या होने वाला है खास? यहां देखें मुख्य पाइंट्स

Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026