Categories: देश

Aaj Ka Mausam: होली का मजा हो सकता है किरकिरा! 5 राज्यों में बादलों का तांडव, यहां जानें दिल्ली से यूपी तक के मौसम का हाल

Holi Weather: आज होली का त्यौहार है. ऐसे में देशभर में लोग होली मनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं. इसी बीच ये जानना बेहद जरूरी है कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है.

Published by Heena Khan

Today Weather: आज होली का त्यौहार है. ऐसे में देशभर में लोग होली मनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं. इसी बीच ये जानना बेहद जरूरी है कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है. मार्च की शुरुआत हो चुकी है वहीं गर्मी ने भी दस्तक दे दी है. जिसके चलते लोगों को बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ रहा है. अभी दिन में थोड़ी गर्मी और रात में थोड़ी ठंडक है. लेकिन , मौसम विभाग ने एक बार फिर पांच राज्यों में लगातार छह दिन बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. बिजली गिरने और आंधी-तूफान से मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत में पड़ेगा. चलिए जान लेते हैं आज आपके शहर का हाल कैसा रहने वाला है. 

इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में 4 से 9 मार्च तक और हिमाचल प्रदेश में 7 से 9 मार्च तक हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है. वहीं असम और मेघालय में 4 मार्च को गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है. उत्तराखंड में 8 और 9 मार्च को गरज के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है. अन्य पहाड़ी इलाकों में भी बारिश होने की संभवना बनी हुई है. 

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है. दिल्ली के साथ-साथ देश भर के दूसरे राज्यों में भी होली मनाई जाएगी. हालांकि, होली पर बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. वहीं अगर बात करें, 5 मार्च की तो इस दिन से तापमान बढ़ने की उम्मीद है. हालांकि, दोपहर में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की उम्मीद है.

उत्तर प्रदेश का हाल

आज होली के मौके पर उत्तर प्रदेश में आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, उत्तर प्रदेश में 5 मार्च से तापमान बढ़ने की उम्मीद है. जिन जिलों में तापमान बढ़ेगा उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, बरेली, बांदा, हमीरपुर, महोबा, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, बलिया और मऊ शामिल हैं.

Related Post

बिहार का मौसम

बिहार में आज, 4 मार्च को मौसम साफ़ रहेगा. सीमांचल इलाके में बादल छाए रहने और हल्की हवा चलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के 12 जिलों में तापमान बढ़ेगा. जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी, उनमें पटना, नवादा, बक्सर, भोजपुर, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, सीवान, समस्तीपुर और दरभंगा शामिल हैं.

मध्य प्रदेश का मौसम

मार्च शुरू होते ही मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ गई है, कई जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार चला गया है. भोपाल समेत पूरे राज्य में मौसम सूखा बना हुआ है और अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. नर्मदापुरम में सबसे ज़्यादा 36.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि कटनी में सबसे कम 9.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय बारिश का कोई अनुमान नहीं है.

Happy Holi 2026 Wishes: बिना देर किए होली पर भेजें ये खास शायरियां, स्पेशल मैसेज के साथ अपनों को बोलें ‘हैप्पी होली’

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Karan Kundrra Tejasswi Vacation: समंदर किनारे रोमांटिक हुए करण और तेजस्वी, तस्वीरों ने मचाया तहलका

Karan Kundrra Tejasswi Vacation:टेलीविजन इंडस्ट्री के चर्चित कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों…

March 4, 2026

WWE में भारत का दम! खली से वीर महान तक इन 5 रेसलर्स ने मचाया धमाल

Indian Wrestlers: भारत का WWE के साथ एक शानदार ऐतिहासिक रिश्ता है. पारंपरिक रेसलिंग को…

March 4, 2026

Share Market: होली पर शेयर बाजार हुआ लाल, हर तरफ मचा हाहाकार! सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे

Sensex today fall: वहीं निफ्टी 385.20 अंक यानी 1.55% लुढ़ककर 24,480.50 के स्तर पर आ…

March 4, 2026

Rail Parcel App: ऑनलाइन भुगतान और रियल टाइम ट्रैकिंग से आसान हुई पार्सल सेवा, जानें कैसे काम करता है ये

Rail Parcel App: भारतीय रेलवे ने पार्सल बुकिंग प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए ‘रेल…

March 4, 2026