Home > देश > Aaj Ka Mausam: 6 राज्यों में बादलों का तांडव! आंधी-तूफान के साथ बारिश की दस्तक, जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: 6 राज्यों में बादलों का तांडव! आंधी-तूफान के साथ बारिश की दस्तक, जानें अपने शहर का हाल

Today Weather: दिल्ली से लेकर बिहार तक अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है. ठंड ने अब पूरी तरह अलविदा  कह दिया है. लेकिन कुछ पहाड़ी इलाके आज भी ऐसे हैं जहां बारिश और बर्फबारी जारी है. वहीं अगर बार करें मैदानी इलाकों की तो दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार तक मौसम गर्म हो गया है.

By: Heena Khan | Published: March 5, 2026 6:01:43 AM IST



Today Weather: दिल्ली से लेकर बिहार तक अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है. ठंड ने अब पूरी तरह अलविदा  कह दिया है. लेकिन कुछ पहाड़ी इलाके आज भी ऐसे हैं जहां बारिश और बर्फबारी जारी है. वहीं अगर बार करें मैदानी इलाकों की तो दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार तक मौसम गर्म हो गया है. गर्म हवाएं चल रही हैं साथ ही खिली-खिली धूप निकल रही है. मार्च की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के राज्यों में तेज़ गर्मी पड़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, पांच राज्यों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. जिन पांच राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमे हैं उत्तराखंड, असम, सिक्किम, मेघालय और जम्मू-कश्मीर. इसके अलावा, 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की उम्मीद है. चलिए जान लेते हैं आज आपके शहर का हाल कैसा रहने वाला है. 

यूपी का मौसम 

वहीं अगर यूपी की बात की जाए तो यूपी का मौसम अब गर्म रहने लगा है. दिन में खिलखिलाती हुई धूप तो रात में ठंडी हवाएं चलती हैं. यूपी के लखनऊ, कानपुर, बरेली, मथुरा, आगरा, मैनपुरी, बांदा, गोरखपुर, देवरिया, हमीरपुर, महोबा, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, कुशीनगर, महाराजगंज, बलिया, आजमगढ़ और मऊ में गर्मी बढ़ने वाली है.

दिल्ली का मौसम 

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMD) के लेटेस्ट फोरकास्ट के मुताबिक, 5 मार्च, 2026 को दिल्ली में दिन में तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है. आसमान आमतौर पर साफ़ रहेगा, लेकिन हवाओं का असर पूरे दिन महसूस हो सकता है. कोई वॉर्निंग जारी नहीं की गई है. सुबह थोड़ी ठंडी हो सकती है, जबकि धूप और हवा दोपहर को सूखा और थोड़ा गर्म बनाए रखेगी.

बिहार का मौसम 

बिहार के मौसम की बात की जाए तो सीमांचल में हल्के बादल छाए रहेंगे. बिहार में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सीमांचल के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं. पटना का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 25°C रहेगा.

SA Vs NZ: फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया; फिन एलन ने रचा इतिहास

उत्तराखंड का मौसम 

उत्तराखंड में 8-9 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है. देहरादून में आज अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 14°C रहेगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुल मिलाकर, 5 मार्च को ज़्यादातर राज्यों में मौसम साफ़ और सूखा रहेगा, जिससे होली मनाने में कोई रुकावट नहीं आएगी. हालांकि, 6 मार्च के बाद उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम फिर बदल सकता है. इसलिए, सतर्क रहना और मौसम विभाग की सलाह मानना ​​ज़रूरी है.

Advertisement