Home > देश > Aaj Ka Mausam: झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी की एंट्री, दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला मिजाज; जानें अपने राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी की एंट्री, दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला मिजाज; जानें अपने राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam 7 April 2026: उत्तर-पश्चिम भारत पर दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. जिसका असर 7 और 8 अप्रैल को देखने को मिल सकता है. जिसके परिणामस्वरूप बारिश और आंधी की संभावना है.

By: Preeti Rajput | Published: April 7, 2026 6:56:51 AM IST



Aaj Ka Mausam 7 April 2026: इन दिनों मौसम अपने तेवर दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है. तेज बारिश-आंधी और ओलावृष्टि ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. खासतौर से उत्तर भारत और मध्य प्रदेश में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है. बिना मौसम के बरसात ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है. हालांकि, प्रशासन की तरफ से राहत प्रदान की जा रही है. मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है, कि बारिश को देखते हुए वह मंडियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज को सुरक्षित स्थान पर रख लगें, ताकी उन्हें भीगने से बचाया जाए. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश ने कहर मचाया हुआ है.

मौसम विभाग ने दी चेतावनी 

दरअसल, उत्तर-पश्चिम भारत पर दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. जिसका असर 7 और  8 अप्रैल को देखने को मिल सकता है. जिसके परिणामस्वरूप बारिश और आंधी की संभावना है. मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में 9 अप्रैल तक बिजली, आंधी और बारिश की पूरी संभावना है. आने वाले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा. 

बारिश के साथ हुई दिल्ली की शुरूआत 

दिल्ली की सुबह आज बारिश के साथ बेहद सुहानी नजर आई. हल्की-हल्की बूंदों ने मौसम को ठंडा कर दिया, वहीं आसमान में घने बादलों ने धूप को छुपा लिया. सड़कों पर पानी की चमक और पेड़ों से गिरती बूंदें एक खूबसूरत नजारा पेश कर रही थीं. ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी, और चाय की चुस्कियों के साथ सुबह का आनंद और भी बढ़ गया. 7 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है.

उत्तर-प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 7 और 8 अप्रैल उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहे हैं. 7 अप्रैल को तेज आंधी और बारिश का असर देखने को मिलेगा. 8 अप्रैल तक यह पूरे प्रदेश में देखने को मिल सकता है. किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 

पागल हो गए हैं राष्ट्रपति! ट्रंप के मेंटल हेल्थ पर अमेरिकी नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल; ईरान को ‘गंदी गाली’ देना पड़ा भारी

बिहार का मौसम

बिहार में लोगों को उमस भरी गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में आधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बिहार में येलो अलर्ट और दक्षिण बिहार के जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू कर दिया गया है. 

पंजाब और हरियाणा का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली और तेज हवाओं की संभावना है. 7 और 8 अप्रैल को इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. 

Dhurandhar 2 BOC Day 18: नहीं रुक रही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, 18 वें दिन वर्ल्डवाइड किया 1600 करोड़ पार, बाहुबली 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

Advertisement