TMC candidate list Bengal election 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग ने तारीखों का भी ऐलान कर दिया है. इस बीच सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की तरफ से भी उम्मीदवारों की लिस्ट भी सामने आ चुकी है. इस मौके पर सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद थीं. जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेगी. वहीं शशि पांजा को मणिकतला से मैदान में उतारा गया है. कनाई मंडल को इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है.
TMC ने जारी की लिस्ट
तृणमूल कांग्रेस ने मदन मित्रा को एक बार फिर टिकट दिया है. हालांकि, इस बार उन्हें कामरहाटी से हटाकर बारानगर से टिकट दिया गया है. पार्टी ने खरदह सीट से पूर्व पत्रकार देवदीप पुरोहित को टिकट दी है. नंदीग्राम से पवित्रा कर को उम्मीदवार घोषित किया गया है. वहीं कुनाल घोष पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.
पश्चिम बंगाल | TMC ने 291 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग दो फेज़ में होगी – 23 और 29 अप्रैल को – जिसमें क्रमशः 152 और 142 सीटों पर वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। pic.twitter.com/Gt8cTTBQvB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2026
ममता ने किया जीत का दावा
उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए CM ममता बनर्जी ने कहा कि ‘हम 294 में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं. बाकी तीन सीटों पर अनित थापा के नेतृत्व वाली BGPM दार्जिलिंग की पहाड़ियों पर चुनाव लड़ेगी.’ इस दौरान मंच पर उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी भी मौजूद थे. सीएम ममता ने विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीत का वादा किया है. उन्होंने कहा कि ‘हम 2026 के विधानसभा चुनावों में 226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे.’
LPG e-KYC का झंझट खत्म,अब सिर्फ इन लोगों को कराना होगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन; सरकार ने बदला नियम
भाजपा पर साधा निशाना
सीएम ममता ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह भी भरोसा दिलाया कि जिन्हें लिस्ट में जगह नहीं मिल पाई थी, उन्हें संगठन में जगह दी जाएगी. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘आने वाले चुनावों में इस भगवा पार्टी की सीटों की संख्या में गिरावट देखने को मिलेगी. उन्होंने कहा कि ‘इस चुनाव में भाजपा की सीटों की संख्या कम होगी. उन्हें जन-विरोधी नीतियों का करारा जवाब मिलेगा.’ विधानसभा चुनाव 2026 के लिए ममता बनर्जी ने अपनी कमर कस ली है.
What is DME Gas: क्या होती है डाइमिथाइल ईथर गैस, ये LPG से सस्ती होती है या महंगी?