Categories: देश

‘ज्यादा दिन आप कूद नहीं पाएंगे…’, खुलेआम गुंडई पर उतरे तेज प्रताप यादव, वायरल फोटो पर जमकर लगाई दहाड़, Video देख डर गए तेजस्वी

Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने वायरल फोटो को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट से अनुष्का यादव के साथ उनके 12 साल पुराने रिश्ते का खुलासा हुआ था। इसके साथ ही दोनों की साथ में फोटो भी वायरल हुई थी। इस पर उन्होंने फोटो वायरल करने का आरोप आकाश यादव पर लगाया है।

Published by Sohail Rahman

Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने वायरल फोटो को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट से अनुष्का यादव के साथ उनके 12 साल पुराने रिश्ते का खुलासा हुआ था। इसके साथ ही दोनों की साथ में फोटो भी वायरल हुई थी। इसके बाद इस मामले ने खूब तूल पकड़ा था। अब इस मामले में तेज प्रताप ने अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव को लेकर बड़ा दावा किया है। तेज प्रताप ने आकाश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। तेज प्रताप ने दावा किया है कि आकाश यादव ने उनकी फोटो वायरल की है। उन्होंने कहा, ये सब जयचंद हैं। इन सभी लोगों ने मिलकर हमें बदनाम करने का काम किया है। आए दिन फोटो वायरल करना इन सभी लोगों का काम है।

तेज प्रताप यादव ने क्या कहा?

जिस तस्वीर को लेकर तेज प्रताप यादव को राजद ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। अब इस पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें उन्होंने आकाश यादव पर तीखा हमला बोला है। इस पर बोलते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, पूरी तरह से फोटो को उन्होंने ही वायरल किया है। 19-20 करके फोटो को वायरल किया है और हमें झूठा फंसाया गया है। इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने आकाश यादव को चुनौती देते हुए कहा, तुम ज्यादा देर तक उछल नहीं पाओगे। वायरल हो रहे इस वीडियो पर आकाश यादव कह रहे हैं कि हम तेज प्रताप के साथ खड़े हैं। हम उन्हें न्याय दिलाएंगे।

Related Post

बह गई दुकानें…, हिमाचल में एक बार फिर आई तबाही, लगघाटी में बादल फटने से मचा हड़कंप

आकाश यादव को दिया मुंहतोड़ जवाब

इस पर तेज प्रताप ने कहा, क्या वो हमें न्याय दिलाएंगे? आकाश ने कहा था कि राजद तेज प्रताप के साथ गलत कर रही है। इस पर तेज प्रताप ने कहा, कौन हमारे साथ गलत कर रहा है, कौन सही कर रहा है, ये तो वक्त ही बताएगा। सबने मिलकर हमें फंसाने का काम किया है। आकाश यादव ने हमें फंसाने के लिए, हमें नुकसान पहुंचाने के लिए ये तस्वीर वायरल की है। हम इन लोगों के जाल में नहीं फंसने वाले।

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, आकाश यादव और कुछ जयचंदों द्वारा हमारी तस्वीर वायरल करना हमारी राजनीति को खत्म करने की साजिश है। लेकिन इन जयचंदों को अभी तक ये नहीं पता कि हमारा नाम तेज प्रताप यादव है। आप जैसे लोगों के कारण हमारा राजनीतिक जीवन खत्म नहीं होने वाला है, बल्कि हम और मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे।

जिस यात्रा को लेकर लालू यादव ने खुद फूंकी जान, उसी पर टूट पड़े Tej Pratap Yadav, राहुल-तेजस्वी के किए धरे पर फेर दिया पानी!

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील? जानें किसने लगाया RCB पर 17,000 करोड़ का दाव

Royal Challengers Bengaluru sale news: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बिड़ला…

March 24, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, टिकट नियमों में बड़ा बदलाव; यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा!

Railway Ticket Rules 2026: इन बदलावों का मुख्य मकसद उन एजेंटों और बिचौलियों पर लगाम…

March 24, 2026

Ram Navami 2026: कब है राम नवमी 26 या 27, यहां दूर करें अपना कन्फ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: राम नवमी के त्योहार को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है, लोगों…

March 24, 2026

Summer Tips: इस गर्मी जरूर करें ये आसान चीजें, शरीर रहेगा एक दम चकाचक…!

Summer Tips: गर्मी का मौसम आ गया है और ऐसे में बहुत सारी दिक्कतें भी…

March 24, 2026

Rajasthan Royals ownership: IPL इतिहास की सबसे महंगी डील! 15,286 करोड़ में अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी RR

Rajasthan Royals ownership: यह डील इतिहास की सबसे महंगी डील है, और इसके चलते राजस्थान…

March 24, 2026