Home > देश > सोने की अंगूठी से लेकर 2500 रुपये महीना! थलापति विजय ने तमिलनाडु चुनाव में खोला वादों का पिटारा; महिलाओं पर बड़ा दांव

सोने की अंगूठी से लेकर 2500 रुपये महीना! थलापति विजय ने तमिलनाडु चुनाव में खोला वादों का पिटारा; महिलाओं पर बड़ा दांव

Tamilnadu Election: TVK पार्टी के अध्यक्ष थलापति विजय ने अपनी पार्टी की तरफ से चुनावी वादों का पिटारा खोल दिया है. महाबलीपुरम में एक्टर विजय ने चुनावी वादों में महिलाओं को अपना निशाना बनाया है.

By: Preeti Rajput | Published: March 8, 2026 8:56:04 AM IST



Tamilnadu Election: तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर और TVK पार्टी के अध्यक्ष थलापति विजय ने अपनी पार्टी की तरफ से चुनावी वादों का पिटारा खोल दिया है. महाबलीपुरम में एक्टर विजय ने चुनावी वादों में महिलाओं को अपना निशाना बनाया है. चुनावी वादों का ऐलान करते हुए एक्टर ने कहा कि- उनकी सरकार बनने पर हर परिवार को साल में 6 LPG गैस सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे. इसी के साथ महिला अधिकार भत्ता बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति महीना कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए एक अलग विभाग के संरचना की जाएगी, जो सीधे तौर पर उनकी देखरेख करेगी. 

2,500 रुपये की आर्थिक मदद

एक्टर ने कहा कि- 60 साल तक की उम्र की सभी महिला परिवार प्रमुखों को हर महीने 2,500 रुपये  की आर्थिक मदद दी जाएगी. हालांकि, इस योजना का लाभ राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नहीं दिया जाएगा. इसके साथ ही विजय ने अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना की भी घोषणा की है. इस योजना के तहत हर परिवार को 6 मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे. उन्होंने “अन्नान सीर योजना” का भी ऐलान  किया है. इस योजना के तहत बेटियों की शादी के समय दुल्हन को मायके की तरफ से परंपरा के रुप में 8 ग्राम सोना और एक सिल्क की साड़ी दी जाएगी. विजय ने कामराजार एजुकेशन राइट्स योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कक्षा 1 से 12 तक कोई भी बच्चा स्कूल न छोड़े. इसके लिए हर बच्चे की मां को 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी. 

सुरक्षा के लिए 500 विशेष टीमें 

विजय ने आगे कहा कि,वेत्री पयानम (विजय यात्रा) के तहत महिलाओं को सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी. महिलाओं के सुरक्षा के लिए रानी वेलु नाचियार फोर्स बनाई जाएगी. इस फोर्स की महिला अधिकारी सादे कपड़ों में  बॉडी कैमरा लगाकर अलग-अलग जगहों पर तैनात रहेंगी और सुरक्षा करेंगी. राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 500 विशेष टीम का निर्माण किया जाएगा.

Aaj Ka Mausam: मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी, तापमान ने बढ़ाई दिल्लीवालों की मुसीबतें, जानें आपके शहर का हाल?

मुफ्त सैनिटरी पैड

उन्होंने कहा कि – महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की जांच तेज की जाएगी और जल्द से जल्द न्याय के लिए अजलाई अम्मल फास्ट-ट्रैक कोर्ट फॉर वीमेन भी बनाए जाएंगे. इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्मार्ट पैनिक बटन  की व्यवस्था भी की जाएगी. विजय ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में CCTV कैमरे और अच्छी लाइटिंग लगाकर उन्हें डार्क स्पॉट से हटाएंगे. इन सभी की निगरानी के लिए आधुनिक कमांड सेंटर बनाए जाएंगे.  वहीं राशन की दुकानों, स्कूलों और कॉलेजों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त सैनिटरी पैड भी उपलब्ध कराए जाएंगे. 

सोने की अंगूठी का वादा 

विजय ने थाई मामन गोल्ड रिंग नाम के चुनावी वादे की भी घोषणा की है. जिसके तहत तमिलनाडु में जन्म लेने वाले हर बच्चे के लिए सरकार एक सोने की अंगूठी देगी. साथ ही बेबी वेलकम किट भी दिया जाएगा. जिसमें ष्टिक सप्लीमेंट, बच्चों के कपड़े, बेबी साबुन, बेबी ऑयल, बेबी पाउडर, मच्छरदानी,  और खिलौने जैसी बच्ची की जरूरतों की चीजें शामिल की जाएंगी. 

Narmada River: कभी पश्चिम तो कभी उत्तर… ये नदी क्यों बदलती रहती है दिशा, जानिए परिक्रमा की परंपरा और पूजा पद्धति

Advertisement