Categories: देश

Weather Forecast: तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में भारी बारिश से तबाही का मंजर, साइक्लोन के खतरे के बीच स्कूल करने पड़े बंद

Tamil Nadu Weather Update: दक्षिण के राज्य तमिलनाडु में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के चलते लोगों का बुरा हाल है. कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का एलान कर दिया गया है.

Published by JP Yadav

Tamil Nadu Weather Update: दक्षिण के अहम राज्य तमिलनाडु (Tamil Nadu Weather update) में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. राज्य के कई जिलों में तूफानी बारिश हो रही है, जिसके चलते कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. बारिश के चलते  तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और डेल्टा जिलों स्कूल बंद करने का एलान हुआ है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार,  दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर बना निम्न दबाव उत्तर/उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. इसके आगामी 12 घंटे के दौरान अवदाब (Depression) में परिवर्तित होने से और अधिक बारिश होने की संभावना है. 

3 राज्यों में कई जिलों में स्कूल बंद

तमिलनाडु के अलावा, इससे सटे राज्य केरल और आंध्र प्रदेश के अलावा पुदुचेरी में भी बारिश जारी है. तूफान आने का खतरा भी मंडरा रहा है. पुदुचेरी और कराईकल में स्कूल-कॉलेज बंद हैं. भारी बारिश के चलते आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में प्रशासन अलर्ट पर है. हालात को देखते हुए स्कूलों में छट्टी कर दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) को चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और रानीपेट जिलों में भारी बारिश होने अलर्ट है, जबकि 24 अक्टूबर को विल्लुपुरम के अलावा कुड्डालोर और चेंगलपट्टू में भारी बारिश होने की संभावना है.

जलभराव ने बढ़ाई टेंशन (Waterlogging increased tension in Tamil Nadu)

IMD के मुताबिक, तमिलनाडु में साइक्लोन का खतरा (Cyclone in Tamil Nadu) भी मंडरा रहा है. IMD के वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य के चार जिलों (विल्लुपुरम, कुड्डालोर, चेंगलपट्टू और मयिलादुथुराई) में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई है. इसके अलावा तिरुवल्लूर, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, कल्लाकुरिची, तंजावुर, तिरुवरुर, मयिलादुथुराई, चेंगलपट्टू और तूतीकोरिन जिलों में भारी बारिश के चलते लोगों को बड़ी दिक्कत पेश आ रही है. बारिश से जहां जलभराव की स्थिति है तो ट्रैफिक जाम ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है. स्थानीय यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए बिना वजह घरों से नहीं निकलें. इसके साथ ही मौसम की ताजा जानकारी हासिल करने के बाद ही अपनी यात्रा प्लान करें. 

Related Post

तमिलनाडु के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी Red alert issued for parts of Tamil Nadu

IMD की मानें तो गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) को भी साइक्लोन एक्टिव रहेगा, जिसके चलते तमिलनाडु के कुछ हिस्सों बारिश होगी, इसके चलते मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार, एक निम्न दाब क्षेत्र बन रहा है जो गहन दाब क्षेत्र में तब्दील हो सकता है. इसके असर से तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में लोग अलर्ट पर रहें और पर्याप्त सावधानी बरतें. 

मछुवारे नहीं जाएं तटीय इलाकों में (Fishermen not go to coastal areas)

साइक्लोन के संभावित खतरे को देखते हुए IMD ने मछुवारों को सुझाव दिया है कि फिलहाल वे समुद्र तट के किनारों पर नहीं जाएं. मिली ताजा जानकारी के अनुसार, बारिश के साथ-साथ तेज समुद्री लहरें हवाएं चेन्नई के मरीना तट से टकरा रही हैं. ऐसे में तूफान आने का खतरा मंडरा रहा है. स्थानीय प्रशासन ने भी मछुआरों और तटीय इलाकों के लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताए कैबिनेट के 4 बड़े फैसले: 34,000 एकड़ में पार्क, 7.25 लाख किसानों को लाभ, जानें सबकुछ

Union Cabinet Decisions 2026: केंद्रीय कैबिनेट ने औद्योगिक विकास,4-लेन सड़क और हाइड्रो पावर से जुड़े…

March 18, 2026

Dubai Tensions: जंग से दुबई के टूरिज्म की कमर टूटी…. तट सूने, लग्जरी होटल्स की बुकिंग में भारी गिरावट

Dubai Tensions: मध्य-पूर्व में बढ़ते संघर्ष और हमलों के कारण दुबई का पर्यटन उद्योग गंभीर…

March 18, 2026

IPL 2026: बड़े नाम, लेकिन नहीं मिली टीम…इस बार अनसोल्ड रहे कई दिग्गज खिलाड़ी

top unsold cricketers IPL 2026: इस मिनी-ऑक्शन ने टीमों की लिस्ट को नया रूप दिया,…

March 18, 2026

Chaitra Navratri 2026 Bhog: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मां को लगाएं इस चीज का भोग, प्रसन्न होंगी मईया..!

Chaitra Navratri 2026 Bhog: चैत्र नवरात्रि 2026 कल से शुरू होने वाला है. ऐसे में…

March 18, 2026

Who is Pradyut Bordoloi: कौन है प्रद्युत बोरदोलोई, जानें कितने करोड़ के हैं वो मालिक?

Pradyut Bordoloi: असम की राजनीति में एक ऐसा नाम, जिसने चुपचाप संघर्ष किया और फिर…

March 18, 2026

घर में फिसले आचार्य प्रमोद कृष्णम, सिर पर आई गहरी चोट; डॉक्टरों को करनी पड़ी सर्जरी

Acharya Pramod Krishnam News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को लगी सिर में चोट. आवास पर पैर…

March 18, 2026