Categories: देश

Syeda Hamid Controversy: सैयदा हमीद बोलीं-‘अल्लाह ने धरती इंसानों के लिए बनाई’, फिर BJP ने क्यों दिया 7 दिन बांग्लादेश में रहने की सलाह, मचा बवाल

Syeda Hamid: सैयदा हामिद यूपीए सरकार के दौरान योजना आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। इसके अलावा, वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। यूपीए कार्यकाल के दौरान उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Published by Ashish Rai

Syeda Hamid: पहलगाम अटैक के बाद, केंद्र सरकार ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त नीति अपनाई है। इस बीच, एक्टिविस्ट और योजना आयोग की पूर्व सदस्य सैयदा हामिद ने इन घुसपैठियों को भारत में बसाने की वकालत करके बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। हामिद ने कहा कि अल्लाह ने यह धरती इंसानों के लिए बनाई है। बांग्लादेशी भी इंसान हैं, वे यहाँ क्यों नहीं रह सकते? उन्हें हटाना अमानवीय और मानवता के खिलाफ है। उनके इस बयान का सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक ज़बरदस्त विरोध हुआ है।

Nikki Dowry Murder Case: दहेज के लोभी हर साल लील जाते हैं कितनी बेटियां? जानें क्या कहते हैं NCRB के आंकड़े

सैयदा हामिद ने हाल ही में असम का दौरा किया और वहाँ चल रही अवैध बांग्लादेशियों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि असम अब एक राक्षस की तरह हो गया है और यहाँ मुसलमानों के खिलाफ बदले की भावना का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि असम में कभी मियाँ शब्द सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था, लेकिन अब यह गाली की तरह हो गया है। बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई अमानवीय और मुसलमानों के खिलाफ एक साजिश की तरह है। हालाँकि, बढ़ते विरोध के बाद हामिद ने अपना रुख नरम करते हुए कहा कि अगर कुछ लोग बांग्लादेश से आए भी हैं, तो उन्हें बातचीत के बाद वापस भेजा जाना चाहिए।

Related Post

भाजपा और असम सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया

हामिद के बयान पर भाजपा और असम सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा देश विरोधी बयान है। अगर आप उससे इतना प्यार करते हैं, तो 7 दिन बांग्लादेश में गुजारकर देख लें। हामिद भारत विरोधी ताकतों के एजेंट के रूप में काम कर रही है और उसके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मानवता के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। अवैध घुसपैठियों का हर हाल में विरोध होना चाहिए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रदेश में बांग्लादेशियों का स्वागत नहीं किया जाएगा। हम अपनी पहचान और असम की रक्षा के लिए खून की आखिरी बूंद तक संघर्ष करेंगे।

कौन हैं सैयदा हामिद?

सैयदा हामिद यूपीए सरकार के दौरान योजना आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। इसके अलावा, वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। यूपीए कार्यकाल के दौरान उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह एक महिला अधिकार कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और लेखिका भी हैं। उनकी पहचान एक प्रगतिशील कार्यकर्ता के रूप में है, हालाँकि इस मुद्दे पर उनके विचारों ने राष्ट्रीय सुरक्षा बहस में और भी उबाल ला दिया है।

अपनी बेटी पर बीती तो…कांडी थे Nikki के मायके वाले, अपनी ही बहू पर किया जुल्म; खुद भाभी ने दी गवाही

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026