Categories: देश

नवोदय विद्यालय टीकमगढ में छात्र ने की आत्महत्या: हॉस्टल की सीढ़ियों पर लटका मिला शव

नवोदय विधालय कुंडेश्वर में 11 वी क्लास की छात्रा ने किया सुसाइड, संस्था प्राचार्य अपनी कमियों पर पर्दा डालते नजर आए

Published by

टीकमगढ, मध्यप्रदेश से दीपक अग्रवाल की रिपोर्ट: टीकमगढ जिले के पी एम श्री नवोदय विधालय कुंडेश्वर में एक बड़ी घटना घटित हुई जिसमें एक 11 वी क्लास की छात्रा ने अपने रूम के बाहर जीना से रस्सी से फांसी लगाकर कर सुसाइट कर लिया है। जिससे पूरे नवोदय विद्यालय में हड़कम्प मंचा हुआ है  और गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियां दहसत में देखी जा रही है। पुलिस घटना की जाँच में जुटी हुई है।छात्रा के पिता कृष्ण कुमार अहिरवार ने कहा कि मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती है ,यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। उन्होंने ये भी कह है कि स्कूल मैनेजमेंट  मेरे बेटी की सुसाइड की घटना को दबाने की कोसिस कर रही है।अजय राज सिंह ( प्राचार्य ) नवोदय विद्यालय कुंडेश्वर ने कहा कि स्कूल को बदनाम करने की कोसिस की जा रही है अगर छात्र ने सुसाइड किया तो उसका कुछ निजी मामला होगा और इस बात का खेद भी प्रकट किया।

स्कूल की ड्रेस में फांसी पर लटकी मिली लाश

मिली जानकारी के अनुसार यह कहा जा रहा है यह घटना कुंडेश्वर नवोदय विद्यालय की है जहाँ 11 वी की छात्रा आस्था अहिरवार ने आज अपने कमरे के बाहर जीना पर से रस्सी का फंदा लगाकर कर सुसाइट कर लिया है। श्रीमती जय बाला शर्मा ( होस्टल इंचार्ज) नवोदय विद्यालय कुंडेश्वर ने बताया कि इसने लंच लिया और सभी बच्चों के साथ किया। फिर यह क्लास में पढ़ने नहीं गई जब इससे क्लास में जाने का कहा गया तो इसने कहा अभी इसके पेट मे दर्द हो रहा थोड़ी देर से आऊंगी ओर कुछ समय बाद जब यह नही आई तो वार्डन ने देखा तो उसका शव स्कूल ड्रेस में फाँसी पर लटका हुआ मिला।

Delhi AIIMS: एम्स के परमानेंट सिक्योरिटी गार्ड्स को स्पेशल ट्रेनिंग

टीचरों के द्वारा छात्रों से पहले भी छेड़खानी की गयी

अब सवाल उठता की आखिर इस लड़की को ऐसी क्या समस्या रही होगी जिससे इसको सुसाइट करने पे विवश होना पड़ा. नवोदय विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में एक बच्ची का सुसाइड कर लेना कोई छोटा मामला नही है। फांसी लगाने के पीछे जरूर कोई अहम वजह रही होगी। वैसे यदि हम बात करे तो यह विधालय हमेशा सुर्खियों में रहा है। रामसेबक झा ,सबइंस्पेक्टर चौकी खिरिया नाका ने ये बताया की पहिले यहाँ पर छात्रों और टीचरों के द्वारा छेड़खानी की जाती रही जिसके तमाम मामले इस मामले के माध्यम से उजागर हुए हैं। मगर इस लड़की का सुसाइट का मामला भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Post

Tonk Hijab Controversy: ‘ये मरीज को…’, टोंक अस्पताल हिजाब विवाद को लेकर बालमुकुंद आचार्य ने ऐसा क्या बोला, सुन भड़क उठे कट्टरपंथी मौलाना!

सुसाइट का कारण सही रूप से पता नहीं चला

खेर अभी यह स्पस्ट नही हो सका कि इस लड़की ने सुसाइट क्यो किया जो एक तफ्तीश का विषय है। एफ एस एल टीम भी मौके पर पहुँची ओर अभी जांच जारी है।वही पुलिस का भी कहना रहा अभी सुसाइट का कारण सही रूप से पता नहीं चल सका है. लेकिन संस्था  प्राचार्य अपनी कमियों पर पर्दा डालते नजर आए और जब टीचर्स से ये बात की गयी तो उन्होंने बताया कि यह इस संस्था में आये तभी से यहां की व्यवश्थायें बेलगाम  होती जा रही थी! यह घटना स्कूल की बहुत ही बड़ी घटना बताई जा रही है। इस घटना ने पूरे नवोदय विद्यालय को शर्मसार कर रख दिया है। वही मृतक लड़की के परिजनों ने लड़की की मौत का जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन को ठहराया और कहा इसकीं जांच बरिष्ठ अधिकारियों से करवाई जाए।

स्कूल प्रबंधन पर होगी सख्त कार्यवाही

पलेरा तहसील के टोरिया गांव की रहने वाली आस्था अहिरवार काफी सीधी साधी लड़की थी और उसने आज जो सुसाइट का कदम उठाया तो निश्चित ही उसके पीछे कोई गंभीर समस्या रही होगी. इसमें स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। इसका एक भाई भी नवोदय में पढता था। जो काफी सदमे में है । पुलिस ने शव को फाँसी से उतारकर पंचनामा बनाकर पी एम के लिए भेज दिया गया। मगर सभी के जहन में एक ही सवाल उठता की आखिर इस छात्रा ने क्यो मौत को गले लगाया। पूरी घटना के तथ्यों को जानते हुए छात्र के मामले में बीएसपी के पैनल ज्ञापन को सोपा गया है और सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।

DRDO का ‘कावेरी 2.0’ निकालेगा IAF को मुश्किलों से, नहीं पड़ेगी अब अमेरिका, रूस और फ्रांस की जरूरत…भारत अपने दम पर बनाएगा AMCA!

Published by

Recent Posts

IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील? जानें किसने लगाया RCB पर 17,000 करोड़ का दाव

Royal Challengers Bengaluru sale news: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बिड़ला…

March 24, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, टिकट नियमों में बड़ा बदलाव; यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा!

Railway Ticket Rules 2026: इन बदलावों का मुख्य मकसद उन एजेंटों और बिचौलियों पर लगाम…

March 24, 2026

Ram Navami 2026: कब है राम नवमी 26 या 27, यहां दूर करें अपना कन्फ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: राम नवमी के त्योहार को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है, लोगों…

March 24, 2026

Summer Tips: इस गर्मी जरूर करें ये आसान चीजें, शरीर रहेगा एक दम चकाचक…!

Summer Tips: गर्मी का मौसम आ गया है और ऐसे में बहुत सारी दिक्कतें भी…

March 24, 2026

Rajasthan Royals ownership: IPL इतिहास की सबसे महंगी डील! 15,286 करोड़ में अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी RR

Rajasthan Royals ownership: यह डील इतिहास की सबसे महंगी डील है, और इसके चलते राजस्थान…

March 24, 2026