Categories: देश

‘पत्नी विरोधी है योगी सरकार’, भरी सभा में सपा विधायक ने सुनाया ऐसा किस्सा, हंसते-हंसते लोटपोट हो गया पूरा सदन

UP Vidhansabha Mansoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कुछ ऐसा हुआ जिसपर पूरे सदन में हसने की आवाज गूंजने लगी।

Published by Heena Khan

UP Vidhansabha Mansoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कुछ ऐसा हुआ जिसपर पूरे सदन में हसने की आवाज गूंजने लगी। दरअसल , समाजवादी पार्टी के कई विधायकों ने स्कूल मर्जर, शिक्षामित्रों के मानदेय और शिक्षकों की सैलरी को लेकर मुद्दा उठाया और इसपर कई सवाल खड़े किए। इस दौरान समाजवादी पार्टी के एक विधायक ने अपने फ्रेंड सर्किल की बात करते-करते ऐसा एक किस्सा सुनाया कि सदन में हंगामा मच गया। आइए जान लेते हैं उन्होंने ऐसा क्या बताया। 

सुनाया मजेदार किस्सा

इस दौरान सपा विधायक ने एक पुराना किस्सा सुनाया और कहा, ‘मैं गांव में गया मान्यवर, मुझसे एक शिक्षामित्र मिला और आकर रोने लगा, बोला कि साहब मेरे साथ तो बड़ा अन्याय हो गया, मैंने कहा कि क्यों क्या हुआ तो उसने कहा कि मैं हर साल अपनी पत्नी को यकीन दिलाता था कि अब कि मानदेय बढ़ा देगी सरकार, लिहाजा उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। वहीँ इस दौरान सपा विधायक का जैसे ही सवाल खत्म हुआ वैसे ही विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने संदीप सिंह से कहा कि इनके सारे सवालों का जवाब दे दीजिए, केवल पत्नी वाला सवाल का जवाब मत देना। जिसके बाद सपा विधायक ने पत्नी विरोध सरकार कहा, वहीँ ये ही बात माइक में रिकॉर्ड हो गई जिसके बाद पूरे सदन में हर कोई हंसने लगा। 

‘मुलायम सिंह की सरकार नहीं जो गोली…’, Yogi राज में फैंटम बन रहा था अधिकारी, BJP नेता ने लगाई ऐसी वाट, बाप-बाप करने लगा SP: VIDEO

जारी रहेगी शिक्षा

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने एक बार फिर साफ तौर पर कहा कि कोई भी स्कूल बंद नहीं होगा। सभी बेसिक स्कूल वैसे ही चलते रहेंगे। उन्होंने स्कूलों में बच्चों के नामांकन की आयु सीमा घटाने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय मानक है कि कक्षा एक में बच्चे की आयु 6 वर्ष होनी चाहिए। कक्षा 8 तक बच्चे की आयु 14 वर्ष होनी चाहिए। इसी आधार पर शिक्षा के अधिकार के तहत कक्षा 8 तक बच्चों को अनिवार्य शिक्षा दी जा रही है। इसलिए नामांकन की आयु सीमा घटाना संभव नहीं है।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026