Categories: देश

Ladakh Violence: मुझें ‘बलि का बकरा’ बना जेल भेजने की तैयारी…सोनम वांगचुक की मोदी सरकार को बड़ी चेतावनी

Sonam Wangchuk News: वांगचुक ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने साफ़ चेतावनी दी है कि अगर उन्हें गिरफ़्तार किया गया, तो सरकार की मुश्किलें उनकी आज़ादी से कहीं ज़्यादा बढ़ जाएंगी.

Published by Shubahm Srivastava

Ladakh Violence: लद्दाख में बुधवार को भड़की हिंसा ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. गुस्साई भीड़ ने भाजपा कार्यालय में आग लगा दी. 24 सितंबर से शुरू हुई हिंसा के बाद से अब तक पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 पुलिस अधिकारियों समेत 80 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं.

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने मोदी सरकार को कड़ी चेतावनी दी है. दरअसल, वांगचुक ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने साफ़ चेतावनी दी है कि अगर उन्हें गिरफ़्तार किया गया, तो सरकार की मुश्किलें उनकी आज़ादी से कहीं ज़्यादा बढ़ जाएंगी.

सरकार बलि का बकरा तलाश रही – वांगचुक

गौरतलब है कि वांगचुक ने लद्दाख में गुरुवार को हुई हिंसा पर गृह मंत्रालय के उस बयान को खारिज कर दिया है जिसमें उन्हें हिंसक प्रदर्शनों के लिए ज़िम्मेदार ठहराया गया था. वांगचुक ने कहा कि सरकार असली समस्या को नज़रअंदाज़ करते हुए बलि का बकरा ढूंढ रही है.

उन्होंने आगे कहा, “सरकार मुझे पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत दो साल के लिए जेल भेजने की तैयारी कर रही है. मैं इसके लिए तैयार हूँ. लेकिन याद रखिए, सोनम वांगचुक का जेल में होना सरकार के लिए वांगचुक के बाहर होने से कहीं ज़्यादा बड़ी समस्या होगी.”

Related Post

वांगचुक ने बताई हिंसा के पीछे की वजह

वांगचुक ने हिंसा के लिए युवाओं के गुस्से और लंबे समय से लंबित मांगों को ज़िम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि छह साल की बेरोज़गारी और अधूरे वादों ने युवाओं का धैर्य जवाब दे दिया है. उन्होंने सरकार पर असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए दोषारोपण की राजनीति का सहारा लेने का आरोप लगाया. यह कदम शांति का मार्ग प्रशस्त नहीं करता, बल्कि स्थिति को और भड़काता है.

हिंसा पर गृहमंत्रालय का बयान

गृह मंत्रालय ने कल देर रात एक बयान जारी कर कहा कि राजनीति से प्रेरित लोग और वांगचुक जैसे नेताओं के भड़काऊ बयान हिंसा भड़काने के लिए ज़िम्मेदार हैं. मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पुराने या भड़काऊ वीडियो प्रसारित न करने की चेतावनी दी. मंत्रालय के अनुसार, लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ लगातार बातचीत जारी है. उच्च स्तरीय समिति की अगली बैठक 6 अक्टूबर को होगी, और 25 और 26 सितंबर को भी बैठकें निर्धारित हैं.

लेह हिंसा के पीछे किसका हाथ? सामने आ गया असली विलन का नाम!

Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026