Home > देश > ‘अगर हिम्मत है तो उर्दू भाषियों को मारकर दिखाओ’, BJP सांसद ने महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद को लेकर राज ठाकरे को दे दी बड़ी चुनौती

‘अगर हिम्मत है तो उर्दू भाषियों को मारकर दिखाओ’, BJP सांसद ने महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद को लेकर राज ठाकरे को दे दी बड़ी चुनौती

Maharashtra: महाराष्ट्र में भाषा को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। इस विवाद को लेकर प्रदेश की राजनीति भी चरम पर है। वहीँ अब इस मामले को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान सामने आया है।

By: Heena Khan | Published: July 7, 2025 11:43:09 AM IST



Maharashtra: महाराष्ट्र में भाषा को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। इस विवाद को लेकर प्रदेश की राजनीति भी चरम पर है। वहीँ अब इस मामले को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान सामने आया है। जिस बयान में उन्होंने  महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों पर हमला करने वालों को खुली चेतावनी दे दी है। दरअसल,  उन्होंने लोगों को चेताते हुए कहा कि, अगर उनमें हिम्मत है तो वो उर्दू भाषी लोगों को मार कर दिखाएं। निशिकांत दुबे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे हिंदी के खिलाफ एक ही मैदान में खड़े हैं।

हिंदी विवाद करने वालों को दी चेतावनी 

महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राजनीतिक हलचल और तेज कर दी है। वही इस दौरान उन्होंने हिंदी बोलने वालों को खुली चुनौती देते हुए अपने X पर ट्वीट कर कहा कि, “मुंबई में हिंदी बोलने वालों में हिम्मत है तो महाराष्ट्र में उर्दू बोलने वालों को मार कर दिखाएं। क्या आपके घर में कुत्ता भी शेर होता है? खुद तय करें कि कौन कुत्ता है और कौन शेर।” निशिकांत दुबे ने इस बयान को मराठी में भी पोस्ट किया है।

पहले भी उठा चुके हैं मुद्दा 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इससे पहले भी निशिकांत दुबे ने महाराष्ट्र की भाषा को लेकर मुद्दा उठाया था। साथ ही उन्होंने  इसे कश्मीरी पंडितों की स्थिति से जोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था, “मुंबई में शिवसेना, मनसे के राज ठाकरे और एनसीपी के पवार साहब और कश्मीर में कश्मीरी हिंदुओं को भगाने वाले सलाउद्दीन और मौलाना मसूद अजहर और मुंबई में हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले दाऊद इब्राहिम में क्या अंतर है? एक ने इसलिए अत्याचार किया क्योंकि वे हिंदू नहीं थे और दूसरा अब इसलिए अत्याचार कर रहा है क्योंकि वे हिंदी बोलते हैं?

भोजपुरी गाने की अश्लीलता देख सांप भी हुआ पानी-पानी, बिहार के लड़को ने नाग के साथ किया कुछ ऐसा, Video देख हो जाएंगे दंग

Tags:
Advertisement